फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Renovation of CM Residence 6 shyamla hills According to Vastu

मध्यप्रदेश में वास्तु के मुताबिक मुख्यमंत्री निवास में होगा बड़ा बदलाव

Thu, 24 Jan 2019 01:10 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, भोपाल
न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: अनिल पांडेय Updated Thu, 24 Jan 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Renovation of CM Residence 6 shyamla hills According to Vastu
कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : social media
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ सीएम हाउस में बड़े बदलाव करवाने जा रहे हैं। 6 श्यामला हिल्स स्थित इस मुख्यमंत्री के सरकारी आवास की कायाकल्प करने की तैयारी की जा रही है। यहां फर्नीचर, इंटीरियर और कई तरह के निर्माण कार्य किए जा रहे हैं जिसमें मुख्यमंत्री का कक्ष और अन्य सहयोगियों के केबिन भी बनाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस बंगले में तेरह साल रहे हैं और इसमें बदलाव के बाद ही कमलनाथ रहने जाएंगे। इस बंगले में लिफ्ट भी लगाई जा रही है जिससे पहली मंजिल पर जाने के लिए सीढ़ियां न चढ़नी पड़े। 
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी ने सीएम हाउस को कॉर्पोरेट लुक देने के लिए वास्तुविदों से एक फरवरी 2019 तक प्रस्ताव मांगा है। वास्तुविदों के प्रेजेंटेशन को मुख्यमंत्री खुद देखेंगे और पसंद आने के बाद निर्माण कार्य और लागत तय की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2003 में कांग्रेस की सरकार जाने के बाद भाजपा सरकार की नई मुख्यमंत्री बनीं उमा भारती, फिर बाबूलाल गौर और 2005 से शिवराज सिंह चौहान इस बंगले में रह रहे थे। इस दौरान भी इस बंगले में कई बदलाव हुए। लेकिन कमलनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद 6 श्यामला हिल्स का कायाकल्प हो रहा है। 

सीएम हाउस में हो रहे बदलावों के बाद ही कमलनाथ यहां रहने आएंगे। इन निर्माण कार्यों से ऐसी चर्चा है कि मुख्यमंत्री सचिवालय के साथ-साथ घर से भी काफी समय सरकार के कामकाज करेंगे। बता दें कि तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 650 करोड़ रुपए की लागत से वल्लभ भवन में एनेक्सी का निर्माण करवाया था जिसमें कि नया मुख्यमंत्री कार्यालय बनाया गया है। 

सीएम हाउस ऐसे बन जाएगा कमलनाथ का दफ्तर

Madhya Pradesh: Renovation of CM Residence 6 shyamla hills According to Vastu
कमलनाथ - फोटो : ANI
  • 6 श्यामला हिल्स स्थित सीएम हाउस में मुख्यमंत्री के कक्ष से लगा एक स्टाफ कक्ष होगा, जिसमें प्रमुख सचिव और सचिव के साथ उनके सहायकों के कैबिन होंगे। मीटिंग हॉल पूरी तरह से नया बनेगा। फिलहाल उसकी क्षमता 75 लोगों की तय की गई है। 
  • प्रमुख सचिव और सचिव के साथ उनके पीए के लिए अलग-अलग चेंबर होंगे। एसपी सिक्योरिटी, ओएसडी, पर्सनल ओएसडी और उनके पीए के भी अलग कक्ष रहेंगे।
  • असिस्टेंट के साथ डॉक्टर का रूम अलग होगा। उप सचिव व उनके पीए के लिए भी अलग कमरा। प्रोग्राम सेक्शन का केबिन और सलाहकार के लिए भी अतिरिक्त कक्ष होगा। 
  • वीडियो सर्विलांस सुविधा के साथ सिक्योरिटी ऑफिस व सिक्योरिटी रूम पांच लोगों की क्षमता के साथ रहेगा। जन शिकायत कक्ष भी बनेगा। 
  • तीन वेटिंग रूम होंगे। एक वीवीआईपी व वीआईपी के लिए, एक रिसेप्शन व वेटिंग एरिया और एक आम लोगों के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed