फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Relative of minister Gopal Bhargava arrested by EOW, alleging fake marriages in Sironj

मध्य प्रदेश: मंत्री भार्गव के रिश्तेदार को ईओडब्ल्यू ने किया गिरफ्तार, सिरोंज में फर्जी शादियां कराने का आरोप

Thu, 03 Feb 2022 05:02 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 03 Feb 2022 05:02 PM IST
सार

मध्य प्रदेश आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ ने विदिशा जिले की सिरोंज जनपद पंचायत के पूर्व सीईओ शोभित त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है। मामला कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान सिरोंज ब्लॉक में कागज पर शादियां कराने का है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Relative of minister Gopal Bhargava arrested by EOW, alleging fake marriages in Sironj
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्य प्रदेश की आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने विदिशा जिले की सिरोंज जनपद पंचायत के तत्कालीन सीईओ शोभित त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया है। शोभित त्रिपाठी राज्य सरकार के मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार बताए जाते हैं। त्रिपाठी पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सैकड़ों दंपतियों की शादी कोरोना काल के दौरान कागज पर कराने का आरोप है। त्रिपाठी को 4 जनवरी को सस्पेंड किया गया था। 
विज्ञापन


जांच से पता चला कि शोभित त्रिपाठी ने कथित तौर पर 3,500 दंपतियों की शादी कराई। इस दौरान 18.52 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई। भाजपा के विधायक उमाकांत शर्मा ने यह मामला विधानसभा में उठाया था और विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने ही इस मामले की जांच के आदेश दिए थे। ईओडब्ल्यू ने इस मामले की जांच की और शोभित को दोषी पाया। सिरोंज वाले मामले में शोभित त्रिपाठी के साथ ही दो अन्य अधिकारी भी जांच के दायरे में हैं। उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


क्या लगाए गए थे आरोप
भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा ने विधानसभा के शीत सत्र में यह मामला उठाया था। शर्मा का आरोप है कि अप्रैल से जून 2020 के बीच जब पूरे देश में कोविड-19 लॉकडाउन था, तब त्रिपाठी ने 3,500 शादियां करा दी। लिस्ट में शामिल कई दंपती तो पहले से शादीशुदा हैं। अधिकृत आंकड़ों के मुताबिक 2019 और 2021 के बीच सिरोंज ब्लॉक में 6,000 शादियां हुईं। इनमें से 3,500 तो कोविड लॉकडाउन के दौरान हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है योजना
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत दंपती के खाते में 51 हजार रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं। साथ ही सामूहिक विवाह में कई तरह की व्यवस्थाएं सरकार की ओर से होती है। साथ ही गृहस्थी का सामान भी दंपती को दिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed