फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Registration of society in India, office bearers are decided by Vatican City

मध्य प्रदेश: आर्कडायसिस का रजिस्ट्रेशन भारत में, पदाधिकारी तय होते हैं वेटिकन सिटी से, हाईकोर्ट में चुनौती

Sat, 05 Feb 2022 11:55 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 05 Feb 2022 11:55 AM IST
सार

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में व्यवस्था को चुनौती दी गई थी। याचिकाकर्ता इस संस्था का सदस्य नहीं था, इसलिए हाईकोर्ट ने याचिका को वापस लेने को कहा। मामला आर्कडायसिस में नियुक्तियों का है। 
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Registration of society in India, office bearers are decided by Vatican City
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्रिश्चियन मिशनरीज से जुड़ी आर्कडायसिस का रजिस्ट्रेशन तो भारतीय कानूनों के अनुसार हुआ है, पर इनमें अध्यक्षों की नियुक्ति वेटिकन सिटी यानी सीधे पोप के हाथों होती है। इसे ही मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। 
विज्ञापन


भोपाल के कैथोलिक पादरी- फादर आनंद मुटुंगल ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में दो याचिका दाखिल की थी। इसमें उन्होंने कहा था कि आर्कडायसिस का रजिस्ट्रेशन फर्म्स एंड सोसायटी एक्ट के तहत हुआ है। इसके बाद भी अध्यक्ष एवं अन्य पदों पर नियुक्तियां सीधे वेटिकन सिटी से होती है। कानून साफ कहता है कि सोसायटी के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों का चुनाव होना चाहिए या सदस्यों की ओर सर्वसम्मति से नाम आगे आने चाहिए। जब इस संस्था का रजिस्ट्रेशन भारतीय कानून से हुआ है तो भारत के संवैधानिक नियमों का पालन होना चाहिए। इसके अनुसार अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति होनी चाहिए। 
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने दी याचिका वापस लेने की अनुमति
याचिका पर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रवि विजय कुमार मलिमठ और जस्टिस पुरुषेंद्र कौरव ने पाया कि याचिकाकर्ता इस संस्था का सदस्य नहीं है। इस वजह से वह संस्था के नियमों या नियुक्तियों को चुनौती नहीं दे सकता। इस पर कोर्ट ने याचिकाकर्ता के याचिका वापस लेने के आग्रह को स्वीकार कर लिया और यह याचिका खारिज हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed