फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Rahul Gandhi will attend 10 days movement of farmers from today

आज से 10 दिन की हड़ताल पर किसान, गोलीकांड की पहली बरसी पर मंदसौर पहुंचेंगे राहुल गांधी

Fri, 01 Jun 2018 10:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 01 Jun 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Rahul Gandhi will attend 10 days movement of farmers from today
मंदसौर में सुरक्षा चाक-चौबंद

देशभर के कई राज्यों में दस दिन तक दूध, सब्जी और फल की सप्लाई प्रभावित रहेगी। किसानों की देशव्यापी आंदोलन के तहत कई संगठनों ने एक से दस जून तक सामान न बेचने का एलान किया है। इसके चलते लोगों को मुश्किल हो सकती है। हालांकि सभी संगठन आंदोलन में शामिल नहीं हैं।

विज्ञापन


वहीं देशव्यापी आंदोलन के चलते मध्य प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। राज्य में पांच माह बाद विधानसभा के चुनाव हैं, लिहाजा भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए ही किसानों का यह आंदोलन बड़ा मुद्दा बन गया है। कांग्रेस ने चूंकि इस आंदोलन का समर्थन कर दिया है, लिहाजा भाजपा सरकार ने इससे निपटने के लिए खासे इंतजाम किए हैं। किसानों से बांड भरवाए गए हैं ।
विज्ञापन


गोलीकांड की पहली बरसी पर मंदसौर पहुंचेंगे राहुल गांधी

दरअसल 6 जून को मंदसौर गोलीकांड की पहली बरसी है। कांग्रेस ने इस मौके पर राहुल गांधी की सभा आयोजित की है। राहुल ने पिछले साल गोलीकांड के बाद भी मंदसौर पहुंचने की कोशिश की थी, पर कामयाब नहीं हो सके थे। लेकिन इस बार पार्टी ने बड़ा शो करने की तैयारी की है। उसे लग रहा है कि सूबे की सत्ता हासिल करने का रास्ता मंदसौर से होकर जाता है और किसानों का गुस्सा उसकी मुराद पूरी करने में अहम भूमिका निभा सकता है। लेकिन सत्तारूढ़ भाजपा नहीं चाहती कि कांग्रेस को किसानों की कथित नाराजगी का चुनावी लाभ हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दो दिन पहले ही मंदसौर पहुंचकर किसानों से कहा, कांग्रेस खूनखराबा फैलाना चाहती है। मध्य प्रदेश शांति का टापू है, इसे बचा लो। कांग्रेस के इरादे को पहचानो। बहकावे में मत आओ। शिवराज का साथ दो। कहा कि मैंने किसानों की योजनाओं पर अब तक 20 हजार करोड़ रुपये खर्च किए हैं। आगे नुकसान हो तो चिंता न करना, मामा अभी जिंदा है।

पिछले साल मंदसौर गोलीकांड में छह किसानों की जान गई थी। सरकार ने इसकी जांच के लिए आयोग बैठाया, पर तीन बार कार्यकाल बढ़ाने के बावजूद अब तक रिपोर्ट का इंतजार है। 11 मई को कार्यकाल की अवधि बीत चुकी है। किसानों में इस बात का भी गुस्सा है कि एक साल होने को आया पर अब तक किसी की जिम्मेदारी तय नहीं हुई है। जाहिर है, कांग्रेस इसे भी मुद्दा बना रही है। 


कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ कहते हैं कि भाजपा सरकार किसानों के साथ दुश्मनों जैसा बर्ताव कर रही है। वे अपना हक मांगते हैं तो उन्हें गोली दी जाती है। बुजुर्ग और भोले भाले किसानों का बांड भरवाकर सरकार खुद किसानों को भड़का रही है। अगर आंदोलन के दौरान कोई अप्रिय स्थिति बनती है तो इसके लिए शिवराज जिम्मेदार होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed