फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Program announced for by-election to the post of councilor, 21 councilors will be elected

मध्य प्रदेश: पार्षद पद के उप निर्वाचन के लिए कार्यक्रम घोषित, 21 पार्षदों का होगा निर्वाचन

Wed, 09 Feb 2022 08:02 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 09 Feb 2022 08:02 PM IST
सार

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों में पार्षद पद के उप निर्वाचन वर्ष 2022 (पूर्वार्द्ध) का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। कुल 21 पार्षदों का निर्वाचन विभिन्न नगरीय निकायों में किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Program announced for by-election to the post of councilor, 21 councilors will be elected
21 पार्षदों का निर्वाचन विभिन्न नगरीय निकायों में किया जाएगा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों में पार्षद पद के उप निर्वाचन वर्ष 2022 (पूर्वार्द्ध) का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। कुल 21 पार्षदों का निर्वाचन विभिन्न नगरीय निकायों में किया जाएगा।
विज्ञापन


सचिव राज्य निर्वाचन आयोग बीएस जामोद ने बताया कि निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन 11 फरवरी, 2022 को होगा और उसी दिन से नाम निर्देशन-पत्र लिए जाएंगे। नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख 18 फरवरी 2022 है। इस दिन दोपहर 3 बजे तक नाम निर्देशन-पत्र लिए जाएंगे। नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा 19 फरवरी को होगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 21 फरवरी है। अभ्यर्थियों को निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन भी 21 फरवरी को होगा। मतदान 6 मार्च को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। मतगणना तथा निर्वाचन परिणामों की घोषणा 9 मार्च को सुबह 9 बजे से होगी।
विज्ञापन


नगरीय निकायों के पार्षदों का उप निर्वाचन नगर पालिका परिषद राघौगढ़ विजयपुर के वार्ड 13, नगर परिषद निवास के वार्ड 14-15, नगर परिषद लखनादौन के वार्ड 6, नगर पालिका परिषद सारणी के वार्ड 21 नगर परिषद चिचौली के वार्ड एक, नगर परिषद छनेरा के वार्ड 6, नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड 14, नगर परिषद मंडलेश्वर के वार्ड 10 एवं 12, नगर पालिका परिषद सेंधवा के वार्ड 23, 13, 9, नगर पालिका परिषद बड़वानी के वार्ड 13, नगर परिषद खेतिया के वार्ड 11, नगर परिषद अंजड़ के वार्ड 7, नगरपालिका परिषद मनावर के वार्ड 12, नगर परिषद धरमपुरी के वार्ड 3, नगर परिषद जोबट के वार्ड 13, नगरपालिका परिषद बिजुरी के वार्ड एक और नगरपालिका परिषद पांढुर्ना के वार्ड 12 में होगा। जिन नगरीय निकायों का शेष कार्यकाल 6 माह से अधिक है, उन नगरीय निकायों में रिक्त पार्षद पदों पर उप निर्वाचन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed