{"_id":"6182e8338ca3bb7a530ea230","slug":"madhya-pradesh-prime-minister-narendra-modi-will-participate-in-the-tribal-pride-day-program-in-bhopal-on-15-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश : 15 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी भोपाल में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश : 15 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी भोपाल में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा
Thu, 04 Nov 2021 01:21 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, भोपाल
एजेंसी, भोपाल
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 04 Nov 2021 01:21 AM IST
सार
15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस आयोजन को जोरशोर से मनाए जाने की तैयारियां भी शुरू हो चुकी है। इसी को लेकर अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक भी आयोजित की गई।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में आगामी 15 नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भोपाल जाएंगे। इस दिन बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसमें भाग लेने के लिए इस आयोजन की तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
बिरसा मुंडा की जयंती पर राज्य में मनाए जाने वाले जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाने वाला है। इस आयोजन को जोरशोर से मनाए जाने की तैयारियां भी शुरू हो चुकी है। इसी को लेकर अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक भी आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमें यह प्रयास करना है कि प्रदेश के हर क्षेत्र के जनजातीय बंधु इस आयोजन में अपनी पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हों।
विज्ञापन
बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसके लिए पंचायतों से लेकर राजधानी तक तैयारियां की जाएंगी। उन्होंने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिनकी सफलता और प्रचार-प्रसार के लिए पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी योजना बनाकर काम करें।
विज्ञापन
