{"_id":"6185feb42fcab36bfa55e191","slug":"madhya-pradesh-prime-minister-narendra-modi-will-come-to-bhopal-on-november-15-will-participate-in-the-events-of-janjati-gaurav-divas-will-inaugurate-habibganj-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को भोपाल आएंगे, जनजाति गौरव दिवस के आयोजनों में भाग लेंगे, हबीबगंज स्टेशन का लोकार्पण करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को भोपाल आएंगे, जनजाति गौरव दिवस के आयोजनों में भाग लेंगे, हबीबगंज स्टेशन का लोकार्पण करेंगे
Sat, 06 Nov 2021 09:34 AM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 06 Nov 2021 09:34 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। अमर शहीद बिरसा मुंडा की जयंती पर मनाया जाता है जनजाति गौरव दिवस।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : Twitter@ Bjp4india
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को भोपाल आ रहे हैं। वे भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे। मध्यप्रदेश सरकार बिरसा मुंडा की जयंती को जनजाति गौरव दिवस के तौर पर मनाती है। मोदी इसके बाद पीपीपी मॉडल से विकसित वर्ल्ड क्लास हबीबगंज स्टेशन का लोकार्पण भी करेंगे। इस स्टेशन का नाम अटल बिहारी बाजपेयी स्टेशन करने की घोषणा हो सकती है।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार मोदी का कार्यक्रम तय हो गया है। वे करीब 3 घंटे भोपाल में रहेंगे। इस दौरान मोदी भोपाल में सोलर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के राज्य सरकार ऊर्जा साक्षरता मिशन का शुभारंभ करेंगे। साथ ही सिकल सेल मिशन का पायलट कार्यक्रम भी शुरू करेंगे। इस दौरान सामुदायिक वनों के प्रबंधन के अधिकार ग्राम सभाओं को सौंपे जाने की घोषणा भी की जा सकती है। अनुसूचित जनजाति साहूकार एक्ट लागू होगा।
2 लाख आदिवासियों को लाने की तैयारी
जंबूरी मैदान पर जनजातीय महासम्मेलन में प्रदेश के करीब 2 लाख आदिवासियों को लाने की तैयारी है। मोदी दोपहर 12 से 2 बजे तक कार्यक्रम में रहेंगे। यहां स्व-सहायता समूह के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जा ही है। प्रधानमंत्री का भाषण 20 से 25 मिनट का होगा। इससे पहले राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भाषण होगा। इस कार्यक्रम में पार्श्गायक कैलाश खेर व चेन्नई पारंपरिक मांदल पर शिवमणि की प्रस्तुति भी होगी।
विज्ञापन
सोलर ऊर्जा मिशन की शुरुआत
मोदी ऊर्जा साक्षरता मिशन शुरू करेंगे। इसमें प्रदेश में स्कूल-कॉलेजों में विद्यार्थियों को सौर ऊर्जा की बुनियादी जानकारी दी जाएगी। ऊर्जा संरक्षण व जलवायु परिवर्तन को लेकर जागरूक करने की यह दुनिया में अनूठी पहल होगी।