मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री मोदी ने की छतरपुर के पूर्णा अभियान की तारीफ, जिले ने गर्भवती महिलाओं के पंजीयन में बनाया है रिकॉर्ड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को छतरपुर जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाए गए पूर्णा अभियान की सराहना की। जिले में गर्भवती महिलाओं का पहली तिमाही में पंजीयन करने के लिए ये अभियान चलाया जा रहा है।
विस्तार
पीएम श्री @narendramodi ने छतरपुर जिले में पहली तिमाही में गर्भवती महिलाओं का पंजीयन 37% से बढ़कर 97% होने की सराहना की। तत्कालीन कलेक्टर श्री शीलेंद्र सिंह के नेतृत्व में महिला व बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मातृ-शिशु मृत्युदर कम करने के लिए "पूर्णा अभियान" चलाया गया था। pic.twitter.com/9I1YD2OHBF
— VD Sharma (@vdsharmabjp) January 22, 2022विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया, उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश प्रधानमंत्री मोदी से मार्गदर्शन में लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कृतसंकल्पित है। महिलाओं के उत्तम स्वास्थ्य के लिए हम सभी पीएम मोदी की प्रेरणा से कार्य कर रहे हैं। मध्यप्रदेश इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभारी है।
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में बीते 4 वर्षों में गर्भवती महिलाओं की पहली तिमाही में रजिस्ट्रेशन का 37% से बढ़कर 97% हो गया।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) January 22, 2022
महिलाओं के उत्तम स्वास्थ्य के लिए हम सभी पीएम @narendramodi जी की प्रेरणा से कार्य कर रहे हैं। मध्यप्रदेश इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री जी का आभारी हैं। pic.twitter.com/osjfPD11NH
बता दें कि जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं और प्रसव उपरांत शिशुओं की देखभाल तथा समुचित स्वास्थ्य लाभ दिलाने की प्रत्याशा को लेकर पूर्णा अभियान चलाया जा रहा है। पहले जहां जिले में महज 37 फीसदी गर्भवती महिलाओं का तीसरी तिमाही में पंजीयन किया जाता था वहीं अब ये आंकड़ा बढ़कर 97 फीसदी हो गया है।
