फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Poster pasted in support of hijab in Ujjain, wrote objectionable things... Police registered a case

मध्यप्रदेश: उज्जैन में हिजाब के समर्थन में चिपकाया पोस्टर, लिखी आपत्तिजनक बातें...पुलिस ने दर्ज किया केस

Thu, 10 Feb 2022 12:59 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 10 Feb 2022 12:59 PM IST
सार

इन दिनों हिजाब के मामले पर माहौल गर्माया हुआ है। बयानबाजी तेज हो रही है। इसी बीच मध्यप्रदेश के उज्जैन में किसी ने दीवार पर हिजाब के समर्थन में पोस्टर चिपका दिया, जिस पर आपत्तिजनक बातें लिखी हुई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Poster pasted in support of hijab in Ujjain, wrote objectionable things... Police registered a case
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देशभर में चल  रहे हिजाब विवाद के बीच उज्जैन में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। यहां कोठी पैलेस पर किसी ने हिजाब के समर्थन में भड़काऊ पोस्टर चिपका दिया। कलेक्टर कार्यालय के पीछे की दीवार पर ये पोस्टर लगे थे जिनमें हिजाब को शरीफ औरत का सम्मान बताया गया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है। पोस्टर चिपकाने वालों का लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि कोठी परिसर में निर्वाचन कार्यालय के समीप एक दीवार पर हिजाब के समर्थन को लेकर आपत्तिजनक पोस्टर चिपकाया है। इसमें भड़काऊ बातें लिखी गई हैं। सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और पोस्टर को निकाला। परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इसी के माध्यम से पोस्टर चिपकाने वालों का पता लगाया जा रहा है। इसके अलावा सायबर सेल की भी मदद ली जा रही है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति विरूपण अधिनियम की धारा के तहत केस दर्ज किया गया है। जल्द ही पोस्टर लगाने वालों की गिरफ्तारी की जाएगी। एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला का कहना है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने कोठी परिसर में निर्वाचन कार्यालय के समीप आपत्तिजनक भाषा में पोस्टर चिपकाया है। फिलहाल अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed