{"_id":"618627c0ab50f836de58819e","slug":"madhya-pradesh-politics-digvijay-compares-modi-to-hitler-for-clothes-like-army-fires-against-rss","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश राजनीति: दिग्विजय ने आर्मी जैसे कपड़ों के लिए मोदी की तुलना कर दी हिटलर से, संघ के खिलाफ बरसी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश राजनीति: दिग्विजय ने आर्मी जैसे कपड़ों के लिए मोदी की तुलना कर दी हिटलर से, संघ के खिलाफ बरसी आग
Sat, 06 Nov 2021 12:29 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:29 PM IST
सार
मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मोदी की तुलना हिटलर से की है।
विज्ञापन
जवानों को मिठाई खिलाते पीएम मोदी।
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। शनिवार को भाईदूज पर वे सुबह से ट्विटर पर सक्रिय हो गए। पहले मोदी की तुलना हिटलर से कर दी। फिर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खिलाफ भी जमकर आग बरसी।
विज्ञापन
Trending Videos
दिग्विजय सिंह का किया ट्वीट।
- फोटो : सोशल मीडिया
मामला मोदी के आर्मी के साथ दिवाली मनाने का था। इस पर भाजपा के ही पूर्व नेता यशवंत सिन्हा ने मोदी के आर्मी की ड्रेस पहनने पर सवाल उठाए थे। इसे ही जवाब देते हुए दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर लिखा कि 'यशवंत सिन्हा जी, यह तो शुरुआत है। हिटलर पहले विश्वयुद्ध में एक कॉर्पोरल था। उसने खुद को जर्मन आर्मी का कमांडर-इन-चीफ घोषित कर दिया था। अगर संसद में मोदी जी को एक और कार्यकाल मिला तो वे संविधान बदल देंगे। खुद को परमानेंट हेड ऑफ स्टाफ घोषित कर देंगे!'
विज्ञापन
विज्ञापन
यशवंत सिन्हा का ट्वीट।
- फोटो : सोशल मीडिया
सिन्हा ने उठाए थे सवाल
यशवंत सिन्हा ने दिवाली के दिन ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था कि पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में जीत पर अगर शास्त्री जी, इंदिरा जी और अटल जी भी फुल मिलिट्री ड्रेस पहनकर सामने आते तो कितना अच्छा होता। इसके ही जवाब में दिग्विजय ने मोदी की तुलना हिटलर से की है।
यशवंत सिन्हा ने दिवाली के दिन ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था कि पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में जीत पर अगर शास्त्री जी, इंदिरा जी और अटल जी भी फुल मिलिट्री ड्रेस पहनकर सामने आते तो कितना अच्छा होता। इसके ही जवाब में दिग्विजय ने मोदी की तुलना हिटलर से की है।
