फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Politics : Congress blamed BJP to kidnap its MLAs

मध्यप्रदेश में सियासी तूफान, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया विधायकों को बंधक बनाने का आरोप

Wed, 04 Mar 2020 05:44 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 04 Mar 2020 05:44 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Politics : Congress blamed BJP to kidnap its MLAs
कमलनाथ, दिग्विजय, शिवराज (फाइल फोटो)

मध्यप्रदेश में एक बार फिर राजनीतिक उठापटक शुरू हो गई है। आधी रात को कांग्रेस ने भाजपा पर उसके और बसपा के विधायकों को गुरुग्राम के एक होटल में बंधक बनाने का आरोप लगाया। इसके साथ ही कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा राज्य में कमलनाथ सरकार को गिराने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त करना चाहती थी। 

विज्ञापन




मंगलवार की सुबह कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह बसपा के विधायक रमाबाई को अपने साथ चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली लाए हैं। हालांकि, रमाबाई के पति गोविंद ने इसका खंडन करते हुए कहा कि रमाबाई अपनी बेटी से मिलने के लिए दिल्ली गई हैं। शाम को खबर आई कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी दिल्ली पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन


इसके बाद देर रात सूचना मिली कि भाजपा ने बसपा विधायक रमाबाई, कुछ कांग्रेस और निर्दलीय विधायकों को गुरुग्राम के एक होटल में रखा है। इसके बाद भोपाल से कांग्रेस के मंत्री जीतू पटवारी और जयवर्धन को दिल्ली के लिए रवाना किया गया। पटवारी ने बताया कि उनके होटल पहुचने से पहले ही सभी विधायकों को कहीं और भेज दिया गया था। उन्होंने कहा कि केवल रमाबाई ही होटल के बाहर मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस घटनाक्रम के दौरान दिग्विजय सिंह दिल्ली में ही मौजूद थे। खबर मिलने पर वह भी होटल पहुंचे थे। उन्होंने कहा, जब हमें पता चला तो जीतू पटवारी और जयवर्धन सिंह वहां (होटल) गए थे। जिन लोगों से हम संपर्क कर सके हैं वह हमारे साथ वापस आने के लिए तैयार हैं। हम बिसाहूलाल सिंह और रामबाई से संपर्क कर पाए हैं। रमाबाई वापस आ गई हैं, हालांकि भाजपा ने उन्हें रोकने का प्रयास किया।


दिग्विजय ने कहा, भाजपा के रामपाल सिंह, नरोत्तम मिश्रा, अरविंद भदौरिया और संजय पाठक उन्हें रुपये देने जा रहे थे। अगर वहां छापा पड़ता तो वह पकड़े जाते। हमें लगता है कि वहां 10-11 विधायक थे, अब उनके साथ केवल चार विधायक हैं, वो भी हमारे पास वापस लौट आएंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed