फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Political Crisis Congress MLAs Opration Lotus BJP Kamal Nath Live Updates

एमपी: विजयवर्गीय का दावा- कई कांग्रेसी अब भी संपर्क में, कांग्रेस बोली- शिवराज मास्टरमाइंड

Wed, 04 Mar 2020 08:56 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 04 Mar 2020 08:56 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Political Crisis Congress MLAs Opration Lotus BJP Kamal Nath Live Updates
दिग्विजय सिंह और कमलनाथ - फोटो : Socila Media

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा मंगलवार को भाजपा पर लगाए गए विधायकों के खरीद-फरोख्त के दावों के बाद से ही सियासी संग्राम जारी है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने उनके और बसपा के विधायकों को बंधक बनाया हुआ है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के तीन और एक निर्दलीय विधायक को बंगलूरू ले जाया गया है।

विज्ञापन


विधायकों की खरीद फरोख्त का वीडियो वायरल, पूर्व मंत्री घेरे में
मध्यप्रदेश में विधायकों की खरीद-फरोख्त की खबरों के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा और व्हिसिल ब्लोअर डॉक्टर आनंद राय के बीच सरकार गिराने को लेकर चर्चा हो रही है।
विज्ञापन


खुद आनंद राय ने यह वीडियो अपने ट्वीटर हैंडल से सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में विधायकों को अपने पाले में लाने और मंत्री बनवाने के साथ चुनाव जीताने की भी जिम्मेदारी दी जा रही है। हालांकि, इस वीडियो को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि उनकी पार्टी का इससे कुछ लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस से जुड़े कई नेता अब भी भाजपा के संपर्क में: विजयवर्गीय
भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को कहा कि मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार को समर्थन दे रहे विधायकों की खरीद-फरोख्त की कथित कोशिशों के मामले में सूबे के प्रमुख विपक्षी दल की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस से जुड़े कई नेता अब भी भाजपा के संपर्क में हैं। विजयवर्गीय ने कहा कि खासकर कांग्रेस के युवा विधायक यह सोचकर चिंतित हैं कि दिल्ली और भोपाल, दोनों जगह उनकी पार्टी का नेतृत्व ठीक नहीं है और ऐसे में उनके भविष्य का क्या होगा?

विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। दरअसल, कांग्रेस में अंदरूनी लड़ाई चल रही है और यह मामला इसी का परिणाम है। भाजपा महासचिव ने दावा किया कि सूबे की राजनीति में फिलहाल जो भी हो रहा है, वह सत्तारूढ़ कांग्रेस विधायकों की कुंठा और मुख्यमंत्री कमलनाथ के प्रति उनका गुस्सा दिखाता है।

विधायकों को 50-60 करोड़ रुपये दिए जा रहे, इसके पीछे शिवराज का हाथ: जीतू पटवारी

कमलनाथ सरकार में मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या करनी चाहती है। मोदी जी ने अलग तरह की राजनीति की बाद की थी। क्या इस तरह की राजनीति वे करना चाहते हैं। विधायकों को 50-60 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं। हमारे कुछ विधायक बंगलूरू में हैं, लेकिन वे हमारे साथ हैं।

पटवारी ने आरोप लगाया कि इन सबके पीछे शिवराज सिंह चौहान का हाथ है। कई वीडियो और ऑडियो वायरल हैं जो बताते हैं कि जो कुछ भी हो रहा है उसके पीछे उनका ही हाथ है। जीतू पटवारी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि मध्यप्रदेश की सरकार को कोई खतरा नहीं है।

शिवराज का पलटवार- मामला उनके घर का, आरोप हम पर लगाते हैं
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जीतू पटवारी के आरोप पर कहा कि मामला उनके घर का है, आरोप हम पर लगाते हैं। उनका काम केवल आरोप लगाना है। अब इतने गुट हैं कांग्रेस में कि आपस में ही मारम मार मची हुई है। 

सिंधिया बोले- यह भाजपा की पुरानी नीति, कमलनाथ सरकार को कोई खतरा नहीं

भाजपा द्वारा कथित तौर पर विधायकों की खरीद-फरोख्त पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यह भाजपा की पुरानी नीति है, लेकिन वे सफल नहीं होंगे, हम सभी साथ हैं। मध्यप्रदेश सरकार को कोई खतरा नहीं है।

यह कांग्रेस का अंतर्कलह, सीएम दें जवाब: भाजपा
 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि इससे भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है। यह कांग्रेस का अंतर्कलह है इसका जवाब कमलनाथ, सिंधिया और दिग्विजय को देना चाहिए।

भाजपा के साथ ये विधायक (सूत्र)

  • बिसाहूलाल (कांग्रेस), अनूपपुर
  • हरदीप सिंह (कांग्रेस), सुवासरा
  • ऐंदल सिंह कंसाना (कांग्रेस), सुमावली
  • रमाबाई (बसपा), पथरिया
  • संजीव कुशवाह (बसपा), भिंड
  • सुरेंद्र सिंह शेरा (निर्दलीय)
  • राजेश शुक्ल (सपा), बिजावर
  • रणवीर जाटव, (कांग्रेस) गोहद
  • गिर्राज दंडौतिया, (कांग्रेस) दिमनी

मंगलवार सुबह शुरू हुआ था घटनाक्रम

मंगलवार की सुबह कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह बसपा से निलंबित विधायक रमाबाई को लेकर चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली पहुंचे हैं। हालांकि, रमाबाई के पति गोविंद ने इसका खंडन करते हुए कहा कि रमाबाई अपनी बेटी से मिलने के लिए दिल्ली गई हैं। इसके बाद मंगलवार रात को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दिल्ली जाने को लेकर भी राज्य में जमकर राजनीति हुई। 

आनन-फानन में कांग्रेस ने मंगलवार रात मंत्री जीतू पटवारी और जयवर्धन सिंह को दिल्ली के लिए रवाना किया। पटवारी ने बताया कि उनके होटल पहुंचने से पहले ही सभी विधायकों को कहीं और भेज दिया गया था। उन्होंने कहा कि केवल रमाबाई ही होटल के बाहर मिलीं।

भाजपा के कब्जे में 10-11 विधायक: दिग्विजय
वहीं दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता और पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, नरोत्तम मिश्र, संजय पाठक और अरविंद भदौरिया विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा के कब्जे में कांग्रेस के छह विधायकों के साथ कुल 10-11 विधायक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे सभी छह विधायक वापस लौटना चाहते हैं लेकिन भाजपा उन्हें रोक रही है। कांग्रेस आज इस मुद्दे पर प्रेस कांफ्रेंस करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed