फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Police of Morena and Shivpuri district arrested two dacoits worth 25 thousand

मध्य प्रदेश: मुरैना और शिवपुरी जिले की पुलिस ने 25 हजार के दो इनामी डकैतों को किया गिरफ्तार

Thu, 10 Feb 2022 05:45 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 10 Feb 2022 05:45 PM IST
सार

मुरैना और शिवपुरी जिले की पुलिस ने दो इनामी डकैतों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इन दिनों डकैतों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस द्वारा बीहड़ों में सर्चिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Police of Morena and Shivpuri district arrested two dacoits worth 25 thousand
शिवपुरी पुलिस की हिरासत में डकैत रामकेश गुर्जर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंबल में डकैतों को लेकर चलाए जा रहे सर्चिंग अभियान के तहत मुरैना और शिवपुरी पुलिस को सफलता मिली है। दोनों जिलों की पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के दो इनामी डकैतों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


शिवपुरी जिले की पुलिस ने इनामी डकैत रामकेश गुर्जर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया डकैत दस्यु गट्टा गुर्जर गैंग का मुख्य सदस्य रह चुका है। वहीं, मुरैना जिला पुलिस ने राजस्थान के कुख्यात डकैत लुक्का गुर्जर की गैंग के सदस्य राहु बाबा को गिरफ्तार किया है। डकैत पर दो राज्यों की पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन


डकैत राहु बाबा पर दर्ज हैं कई मामले
मुरैना जिला पुलिस ने राजस्थान के कुख्यात डकैत लुक्का गुर्जर की गैंग के सक्रिय सदस्य राहु बाबा उर्फ पल्लो गुर्जर को गिरफ्तार किया है। डकैत पर 25 हजार का इनाम था, जिसे मध्य प्रदेश के साथ ही राजस्थान की पुलिस भी तलाश रही थी। पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने बताया कि डकैत राहु बाबा ने राजस्थान के धौलपुर में पुलिस की आंखों में मिर्ची झोंक कर डकैत लुक्का गुर्जर को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की कोशिश की थी, लेकिन सफल नहीं हो सका था। उसके बाद से यह लगातार फरार था। डकैत पर राजस्थान की पुलिस ने 10 हजार, मध्य प्रदेश की मुरैना पुलिस ने 10 हजार और गुना जिले की पुलिस ने 5 हजार का इनाम घोषित किया है। डकैत राहु बाबा पर लूट, हत्या, हत्या के प्रयास, अवैध वसूली और अपहरण जैसे कई मामले दर्ज हैं। बता दें मुरैना पुलिस और एसएएफ की एक बटालियन इन दिनों डकैत गुड्डा गुर्जर की तलाश करने के लिए चंबल के बीहड़ों में सर्च अभियान चला रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Madhya Pradesh: Police of Morena and Shivpuri district arrested two dacoits worth 25 thousand
मुरैना पुलिस की गिरफ्त में डकैत राहु बाबा - फोटो : अमर उजाला
दो साल से फरार था रामकेश गुर्जर
शिवपुरी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया दस्यु गट्टा गुर्जर गैंग का मुख्य सदस्य रामकेश गुर्जर बीते दो सालों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। बीती रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि डकैत रामकेश गुर्जर जंगल के बीचों बीच बसे खोडन गांव में आ रहा है। जानकारी पर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के नेतृत्व में टीम गठित की गई। डकैत जब ठाकुर बाबा मंदिर के पास पहुंचा तो पुलिस ने उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार डकैत रामकेश गुर्जर के पास से 315 बोर की बंदूक के साथ छह राउंड कारतूस बरामद किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed