{"_id":"616fce4bd6bcdf0f7853655f","slug":"madhya-pradesh-police-kicked-the-woman-stomach-entered-the-house-after-making-a-video-and-beat-up-the-young-man-mercilessly","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: पुलिस ने महिला के पेट में मारी लात, वीडियो बनाने पर घर में घुसकर युवक को भी बेरहमी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: पुलिस ने महिला के पेट में मारी लात, वीडियो बनाने पर घर में घुसकर युवक को भी बेरहमी से पीटा
Wed, 20 Oct 2021 01:37 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:37 PM IST
सार
पुलिस की पिटाई में युवक के कान का पर्दा फट गया है। पुलिस का कहना है कि युवक को वीडियो बनाने के लिए मना किया था, लेकिन वह नहीं माना
विज्ञापन
madhya pradesh police
- फोटो : Social Media
विस्तार
मध्यप्रदेश के मुरैना से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पुलिस के बर्बर चेहरे को उजागर कर दिया है। यहां पुलिस एक आरोपी के घर पर धरपकड़ के लिए गई हुई थी। इस कार्रवाई का एक युवक वीडियो बना रहा था, पुलिस को यह नागवार गुजरा और वह युवक के घर में घुसकर उसकी पिटाई करने लगी। बचाने आई महिला को भी पुलिसकर्मियों ने नहीं बख्शा। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने महिला के पेट में लात मारी। कुछ दिन पहले ही उसकी डिलीवरी हुई थी।
विज्ञापन
सौरभ गुर्जर को पकड़ने गई थी पुलिस
मुरैना पुलिस एक मामले में आरोपी सौरभ गुर्जर को पकड़ने गई हुई थी। पुलिस को देख सौरभ के घर की महिलाएं चीखने-चिल्लाने लगीं। यह देख बगल के घर का सैलू सिंह छत से वीडियो बनाने लगा। पुलिस का कहना है कि उसे वीडियो बनाने के लिए मना किया था, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद पुलिस आरोपी को छोड़कर वीडियो बनाने वाले युवक के घर में घुस गई और उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच सैलू की पत्नी उसे बचाने के लिए आगे आई तो पुलिस ने उसकी भी पिटाई शुरू कर दी, आरोप है कि उसके पेट में लात भी मारी। पुलिस की मार से युवक के कान का पर्दा फट गया।
विज्ञापन
वीडियो बनाना गलत, पुलिस ने सख्ती की होगी
घटना के बाद थाना प्रभारी आशीष राजपूत का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई का वीडियो बनाना गलत है। पुलिसकर्मियों ने युवक को मना भी किया था, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद थोड़ी सख्ती की गई। जहां तक महिला के पेट में लात मारने का आरोप है, तो यह सरासर गलत है।
विज्ञापन
