फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: police issues e-challan against man who claims that CM is his brother in law

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री को साला बताकर ट्रैफिक पुलिस से की बदतमीजी, अब घर भेजा गया ई-चालान

Sat, 25 Aug 2018 12:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Sat, 25 Aug 2018 12:23 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh: police issues e-challan against man who claims that CM is his brother in law

मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में एक गाड़ी मालिक ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को अपना साला बताते हुए ट्रैफिक पुलिस के साथ बदतमीजी की थी। पुलिस ने अब उस व्यक्ति के खिलाफ ई-चालान बना दिया है। पुलिस ने ये कदम तब उठाया जब सोशल मीडिया पर उनकी किरकिरी होने लगी। लोग पुलिस की बेबसी को लेकर सवाल उठा रहे थे।  

विज्ञापन


इस पर कुछ लोगों का तो ये भी कहना है कि पुलिस को उस व्यक्ति के खिलाफ उसी वक्त चालान काटना चाहिए था। साथ ही कुछ लोगों का कहना है कि उसके खिलाफ शासकीय कार्रवाई में बाधा डालने के तहत केस दर्ज होना चाहिए। बता दें गुरुवार को सीएम ने कहा था कि मेरी करोड़ों बहनें हैं लेकिन कानून अपनी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बुधवार की दोपहर चैकिंग के दौरान एक स्कोरपियो के मालिक ने जमकर हंगामा किया था। वह पुलिस कर्मियों को कह रहा था कि सीएम उसका साला है। इस पर कार्रवाई करने की बजाय डीएसपी ट्रैफिक मधुकर चौकीकर ने उस व्यक्ति को वापस भेज दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी मुख्यालय धर्मवीर सिंह यादव का कहना है कि उस व्यक्ति के खिलाफ 3 हजार रुपये का ई-चालान काटा गया है। डाक के माध्यम से ये चालान उसके घर तक पहुंचाया जाएगा। वहीं मामले की जांच कर रहे एएसपी ट्रैफिक अरविंद दुबे ने कुछ भी कहने से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed