Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh police headquarters transfers eight ips officers avadhesh goswami dgp pso

भोपाल: आठ आईपीएस अधिकारियों के प्रभार बदले, अवधेश अब डीजीपी के पीएसओ

Thu, 05 Nov 2026 09:53 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 05 Nov 2026 09:53 AM IST
सार

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने आठ आईपीएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। डीआईजी अवधेश कुमार गोस्वामी को डीजीपी का पीएसओ बनाया गया है। विनीत कपूर को साइबर और सामुदायिक पुलिसिंग की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा डीआईजी और एआईजी स्तर के अधिकारियों को भी विभिन्न विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

विज्ञापन
madhya pradesh police headquarters transfers eight ips officers avadhesh goswami dgp pso
पुलिस अफसरों के तबादले। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राज्य के पुलिस मुख्यालय ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आठ आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बड़ा फेरबदल किया है। जारी नए आदेशों के तहत पुलिस महानिदेशक के पीएसओ पद पर तैनात अधिकारियों सहित कई वरिष्ठ अफसरों के प्रभाग बदल दिए गए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के पीएसओ पद की जिम्मेदारी अब 2009 बैच के डीआईजी अवधेश कुमार गोस्वामी को सौंपी गई है। वे इससे पहले कल्याण एवं लेखा विभाग की देखरेख कर रहे थे। उन्हें पीएसओ के दायित्व के साथ-साथ नारकोटिक्स विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी प्रदान किया गया है। वहीं 2010 बैच के डीआईजी विनीत कपूर को पीएसओ के दायित्व से मुक्त करते हुए अब साइबर और सामुदायिक पुलिसिंग की कमान दी गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: स्कूली वाहनों में बच्चों को भूसे की तरह भरा जा रहा, हाईकोर्ट ने ओवरलोडिंग पर प्रशासन को फटकारा
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल
डीआईजी स्तर के अधिकारियों के विभागों में भी बदलाव किया गया है। अजाक विभाग में तैनात 2009 बैच के डीआईजी संतोष सिंह गौर को अब पीटीआरआई भेजा गया है। पीटीआरआई में तैनात 2009 बैच के ही डीआईजी तुषार कांत विद्यार्थी को विसबल मुख्यालय की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा पुलिस मुख्यालय में पदस्थ 2012 बैच के डीआईजी रघुवंश कुमार सिंह को अब कल्याण एवं लेखा विभाग का प्रभार दिया गया है।

कई विभागों में नई जिम्मेदारियां
पुलिस मुख्यालय ने सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) स्तर के अफसरों के पदस्थापन में भी परिवर्तन किया है। वर्ष 2014 बैच के एआईजी साई कृष्ण थोटा को पुलिस मुख्यालय से स्थानांतरित करके एआईजी साइबर के पद पर नियुक्त किया गया है। वर्ष 2017 बैच के एआईजी पुनीत गहलोद को एआईजी प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही 2019 बैच के एआईजी शशांक को पुलिस मुख्यालय से विशेष शाखा में एआईजी (जी) के पद पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed