{"_id":"61595d3f8ebc3e0dd71698b2","slug":"madhya-pradesh-police-attend-drug-smugglers-birthday-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: पुलिस ने मनाया तस्कर का बर्थ-डे, 12 बोर की बंदूक से कटवाया केक, तीन निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: पुलिस ने मनाया तस्कर का बर्थ-डे, 12 बोर की बंदूक से कटवाया केक, तीन निलंबित
Sun, 03 Oct 2021 08:22 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 03 Oct 2021 08:22 PM IST
सार
घटना का वीडियो तीन महीने बाद सामने आया है। इसमें पुलिस के दो अधिकारी तस्कर का बर्थ-डे मनाते हुए दिख रहे हैं। तस्कर, पुलिस की ही बंदूक से केक भी काट रहा है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश पुलिस(लोगो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के नीमच से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने खाकी की मर्यादा को फिर से तार-तार कर दिया है। दरअसल, यहां पुलिस और तस्कर की सांठगांठ का मामला सानमे आया है। इसका वीडियो भी वायरल हो गया है। वीडियो में पुलिस अधिकारी एक तस्कर का बर्थ-डे मनाते हुए दिख रहे हैं। इतना ही नहीं तस्कर पुलिस की 12 बोर की बंदूक से केक भी काटता हुआ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
इस घटना में देवास के तीन पुलिसकर्मी शामिल थे, जिन्हें निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार तस्कर की बर्थ-डे पार्टी में देवास पुलिस के चार आरक्षक भी शामिल थे। इनमें से पहले से निलंबित चल रहे पंकज कुमावत समेत साजन सिंह, अरुण अहिरवार और सुनील राजौरिया का नाम शामिल है। वीडियो वायरल होने के बाद देवास पुलिस के अधीक्षक ने रविवार को बाकी तीनों पुलिसकर्मियों को भी निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
20 जून का है वीडियो
जो वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है वह 20 जून 2021 का है। वीडियो में तस्कर बाबू सिंधी अपनी बर्थ-डे पार्टी मनाता हुआ दिखाई दे रहा है। उसके साथ में सिटी थाने के तत्कालीन टीआई नरेंद्र सिंह तोम और कॉन्स्टेबल पंकज कुमावत भी दिखाई दे रहे हैं। पार्टी के दौरान तस्कर बाबू सिंधी टीआई की 12 बोर की बंदूक से केक काटता है और सबको खिलाता है। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं कॉन्स्टेबल पंकज कुमावत काफी दिनों से फरार है।
विज्ञापन
कनावटी जेल में बंद है बाबू सिंधी
नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाला बाबू सिंधी वर्तमान में कनावटी जेल में बंद है। उसके यहां 28 अगस्त को नारकोटिक्स विभाग ने छापेमारी की थी, जिसमें टीम को भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद हुए थे। इसके बाद चार सितंबर तक रिमांड पर लेकर उसे जेल भेज दिया गया था।
