फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Petrol-diesel became expensive again, diesel crossed 100 in more than half the districts, know the price of your city like this

मध्य प्रदेश: फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, आधे से ज्यादा जिलों में 100 के पार पहुंचा डीजल, ऐसे जानें अपने शहर के दाम

Tue, 05 Apr 2022 10:35 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 05 Apr 2022 10:35 AM IST
सार

मध्य प्रदेश में आम नागरिक बेतहाशा बढ़ रही महंगाई की मार झेल रहा है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने भी आम व्यक्ति का बजट गड़बड़ा दिया है। सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार की सुबह पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी कर दी हैं। जारी कीमतों के अनुसार पेट्रोल-डीजल के दामों में 80-80 पैसे की बढ़ोतरी की गई है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Petrol-diesel became expensive again, diesel crossed 100 in more than half the districts, know the price of your city like this
पेट्रोल-डीजल के दाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों से आम आदमी की आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही है। पांच महीने भाव स्थिर रहने के बाद 15 मार्च से दाम में उछाल आने लगा। अब तक दोनों पर औसतन 9 रुपये तक बढ़े हैं। बालाघाट में इनके दाम सबसे ऊंचे हो गए हैं। यहां डीजल 102.31 रुपये तो पेट्रोल 119.42 रुपये प्रति लीटर बिका। प्रदेश के 36 जिलों में डीजल 100 के पार पहुंच गया है।  
विज्ञापन

 
सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार की सुबह पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी कर दी हैं। जारी कीमतों के अनुसार पेट्रोल-डीजल के दामों में 80-80 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। आम नागरिक बेतहाशा बढ़ रही महंगाई की मार झेल रहा है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने भी आम व्यक्ति का बजट गड़बड़ा दिया है। मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों की कीमतों की बात करें तो इंदौर में आज पेट्रोल के दाम 117.22 रुपए प्रति लीटर हैं तो वहीं डीजल की कीमत 100.31 रुपए प्रति लीटर हो गई है। पिछले 20 दिनों में पेट्रोल 9.35 और डीजल 8.62 रुपये बढ़े हैं। ग्वालियर में आज पेट्रोल के दाम 117.17 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 100.24 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। 20 दिनों में ग्वालियर में पेट्रोल 9.17 और डीजल 8.65 रुपये महंगा हुआ है। राजधानी भोपाल में पेट्रोल 9.25 और डीजल 9 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया। पेट्रोल की कीमत मंगलवार को 117.27 रुपए प्रति लीटर हो गई है, डीजल की कीमत 100.34 रुपए प्रति लीटर हो गई है। जबलपुर में पेट्रोल पर 8.98 और डीजल पर 8.47 रुपये बढ़ गए। बता दें कि जारी दरों में अलग-अलग पेट्रोल पंपों पर दूरी के हिसाब से चंद पैसों का उतार चढ़ाव भी हो सकता है। जानकारों की मानें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इससे यहां पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ रहे हैं। फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

 
प्रदेश में डीजल की कीमत 100 के पार पहुंची
पूरे मध्य प्रदेश में पेट्रोल 100 के पार तो कब से पहुंच चुका है। पर इस बार डीजल भी 100 के पार पहुंचने से लोगों को डर सताने लगा है। प्रदेश में पेट्रोल की सबसे कम कीमत 116 रुपये है। वहीं सबसे ऊंची कीमत बालाघाट में 119.42 रुपये पर पहुंच गई है। बात करें डीजल की तो प्रदेश के 36 जिलों में 100 के पार बिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट एसएमएस से जानें
अगर आप भी अपने शहर में रोज-रोज बढ़ते दामों को जानना चाहते हैं तो ये एक एसएमएस से संभव है। इंडियन ऑयल के उपभोक्ता 9224992249 नंबर पर RSP<डीलर कोड> लिखकर भेज सकते हैं। बीपीसीएल उपभोक्ता 9223112222 नंबर पर RSP<डीलर कोड> लिखकर भेजें। एचपीसीएल के उपभोक्ता 9222201122 नंबर पर HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर मैसेज करें।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed