फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Order issued for formation of Madhya Pradesh Yoga Commission, tenure of non-government members will be 5 years

Madhya Pradesh: योग दिवस पर मध्य प्रदेश में बना योग आयोग, अशासकीय सदस्यों का कार्यकाल 5 साल होगा

Tue, 21 Jun 2022 10:11 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 21 Jun 2022 10:11 PM IST
सार

स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से योग आयोग के गठन का आदेश जारी हो गया है। आयोग के अध्यक्ष स्कूल शिक्षा मंत्री होंगे। आयोग प्रदेश में योग के प्रति जागरूकता, प्रचार-प्रसार और योग शिक्षा को बढ़ावा देने का काम करेगा।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Order issued for formation of Madhya Pradesh Yoga Commission, tenure of non-government members will be 5 years
मध्य प्रदेश का वल्लभ भवन (भोपाल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से योग आयोग के गठन का आदेश जारी हो गया है। आयोग के अध्यक्ष स्कूल शिक्षा मंत्री होंगे। आयोग प्रदेश में योग के प्रति जागरूकता, प्रचार-प्रसार और योग शिक्षा को बढ़ावा देने का काम करेगा। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग आयोग के गठन का ऐलान किया था। इसके बाद स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की अध्यक्षता में स्कूल शिक्षा विभाग ने योग आयोग के गठन संबंधी आदेश जारी कर दिए। योग आयोग प्रदेश में योग शिक्षा को बढ़ावा देने, योग के प्रति जागरूकता, प्रचार-प्रसार और राज्य के प्रत्येक नागरिक को स्वस्थ जीवन शैली एवं निरोग जीवन जीने के लिए प्रेरित करने का कार्य करेगा। योग आयोग का प्रशासकीय विभाग स्कूल शिक्षा विभाग होगा। आयोग अपनी गतिविधियों का संचालन महर्षि पतंजलि संस्कृति संस्थान के माध्यम से करेगा। आयोग का स्वतंत्र कार्यालय शासकीय योग प्रशिक्षण केंद्र भोपाल में स्थापित होगा।
विज्ञापन

  
योग आयोग की संरचना
  • आयोग के उपाध्यक्ष महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के पदेन अध्यक्ष और सचिव महर्षि पतंजलि संस्कृति संस्थान के पदेन सचिव होंगे।
  •  योग के क्षेत्र में कार्य अनुभव रखने वाले शासन द्वारा मनोनीत पांच अशासकीय सदस्य भी आयोग में रहेंगे।
  • आयोग में स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, आयुष एवं चिकित्सा शिक्षा, सामाजिक न्याय, खेल एवं युवा कल्याण, जनजाति कार्य, अनुसूचित जाति विकास और पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव/ प्रमुख सचिव के प्रतिनिधि शासकीय सदस्य होंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • आयोग में आवश्यकतानुसार नेहरू युवा केंद्र, राष्ट्रीय सेवा योजना, नेशनल कैडेट कोर, स्काउट गाइड और अन्य समूह के सदस्यों को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में बुलाया जा सकेगा।
  • अशासकीय सदस्यों का कार्यकाल 5 वर्ष का होगा।
 
योग आयोग का उद्देश्य
योग आयोग प्रशासकीय विभाग द्वारा गठित निकाय होगा जो योग संबंधी जागरूकता प्रचार-प्रसार और योग शिक्षा को बढ़ावा देगा, ताकि बाल्यावस्था से आजीवन, योग जीवन का हिस्सा बन सके।

  
योग आयोग के कर्तव्य
यह आयोग योग से संबंधित योजना और कार्यक्रमों का क्रियान्वयन और समीक्षा करेगा। योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं और व्यक्तियों को सम्मानित करेगा एवं पुरस्कार के लिए चयन करेगा। साथ ही आवासीय और गैर आवासीय योग प्रशिक्षणों का आयोजन करेगा। शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में शिक्षकों और विद्यार्थियों में योग को बढ़ावा देगा। शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए योग हेतु प्रेरित करेगा और आवश्यकतानुसार प्रशिक्षणों का आयोजन भी करेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed