फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: One couple and two minor daughters died after the oil tanker overturned

मध्यप्रदेश: तेल टैंकर के पलटने से एक दंपति और दो नाबालिग बेटियों की मौत, तीन घायल

Sun, 17 May 2020 06:47 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sun, 17 May 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh: One couple and two minor daughters died after the oil tanker overturned
फाइल फोटो - फोटो : Social Media

मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र सीमा पर बड़ी बिजासन घाट पर एक तेल टैंकर के पलटने से एक दंपति और उनकी दो नाबालिग बेटियों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में तीन अन्य लोग घायल हो गए। जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) डीआर तनिवर ने कहा कि दंपति की दो और बेटियों और लॉरी चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


बड़वानी जिले के सेंधवा थाना क्षेत्र के तहत मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग-3 पर यह दुर्घटना हुई। इस हादसे में 32 साल के कमल और उनकी पत्नी नोरजा (30) समेत उनकी तीन और पांच साल की दो बेटियों की भी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तमिलनाडु से होते हुए तेल टैंकर मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में जा रहा था। इस दौरान यह ट्रक पलट गया और जिला मुख्यालय से लगभग 80 किलोमीटर दूर राजमार्ग पर मोटरसाइकिल से टकरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि अब तक हुई जांच में पता चला है कि चालक ने गाड़ी का नियंत्रण खो दिया था, जिसके कारण तेल टैंकर पलट गया। अधिकारी ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed