{"_id":"60ed5ff4eeabe2615f132923","slug":"madhya-pradesh-official-website-of-indore-police-hacked-wrote-objectionable-thing-about-prime-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"मप्र: इंदौर पुलिस की वेबसाइट हैक, हैकर ने लिखा फ्री कश्मीर, पाकिस्तान जिंदाबाद, पीएम पर की अभद्र टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मप्र: इंदौर पुलिस की वेबसाइट हैक, हैकर ने लिखा फ्री कश्मीर, पाकिस्तान जिंदाबाद, पीएम पर की अभद्र टिप्पणी
Tue, 13 Jul 2021 03:12 PM IST
दीप्ति मिश्रा
पीटीआई, इंदौर
पीटीआई, इंदौर
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Tue, 13 Jul 2021 03:12 PM IST
सार
अधिकारियों ने बताया कि किसी "मोहम्मद बिलाल टीम पीसीई" ने इंदौर पुलिस की वेबसाइट पर बाकायदा संदेश लिखकर इसे हैक करने का दावा किया। हैकरों ने "कॉन्टेक्ट अस" पेज पर पुलिस के आला अधिकारियों के नाम के स्थान पर आपत्तिजनक संदेश और नारे लिख दिए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के इंदौर पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट मंगलवार को हैक कर ली गई। हैकरों ने इंदौर पुलिस की वेबसाइट को हैक कर उस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अभद्र टिप्पणी की। साथ ही फ्री कश्मीर और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लिख दिए।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि इंदौर पुलिस की वेबसाइट के "कॉन्टेक्ट अस" (हमसे संपर्क करें) खंड में वरिष्ठ अधिकारियों के विवरण के पेज पर साइबर हमला किया गया। इस पेज पर सूबे के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), इंदौर जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) और अन्य आला अधिकारियों के नाम, पदनाम और उनके फोन नंबरों का ब्योरा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि किसी "मोहम्मद बिलाल टीम पीसीई" ने इंदौर पुलिस की वेबसाइट पर बाकायदा संदेश लिखकर इसे हैक करने का दावा किया। हैकरों ने "कॉन्टेक्ट अस" पेज पर पुलिस के आला अधिकारियों के नाम के स्थान पर आपत्तिजनक संदेश और नारे लिख दिए।
इंदौर पुलिस की वेबसाइट के रख-रखाव का जिम्मा अपराध निरोधक शाखा के पास है। शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) गुरुप्रसाद पाराशर ने बताया कि तकनीकी जानकारों की मदद से वेबसाइट को इसके मूल स्वरूप में लाने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि हैकरों के बारे में विस्तृत पड़ताल की जा रही है और इसके बाद उचित कदम उठाए जाएंगे। अभी पेज को पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया गया है।
