फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya pradesh: Official website of Indore police hacked, wrote objectionable thing about Prime Minister

मप्र: इंदौर पुलिस की वेबसाइट हैक, हैकर ने लिखा फ्री कश्मीर, पाकिस्तान जिंदाबाद, पीएम पर की अभद्र टिप्पणी

Tue, 13 Jul 2021 03:12 PM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, इंदौर
पीटीआई, इंदौर Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 13 Jul 2021 03:12 PM IST
सार

अधिकारियों ने बताया कि किसी "मोहम्मद बिलाल टीम पीसीई" ने इंदौर पुलिस की वेबसाइट पर बाकायदा संदेश लिखकर इसे हैक करने का दावा किया। हैकरों ने "कॉन्टेक्ट अस" पेज पर पुलिस के आला अधिकारियों के नाम के स्थान पर आपत्तिजनक संदेश और नारे लिख दिए।
 

विज्ञापन
Madhya pradesh: Official website of Indore police hacked, wrote  objectionable thing about Prime Minister
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

मध्यप्रदेश के इंदौर पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट मंगलवार को हैक कर ली गई। हैकरों ने इंदौर पुलिस की वेबसाइट को हैक कर उस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अभद्र टिप्पणी की। साथ ही फ्री कश्मीर और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लिख दिए।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि इंदौर पुलिस की वेबसाइट के "कॉन्टेक्ट अस" (हमसे संपर्क करें) खंड में वरिष्ठ अधिकारियों के विवरण के पेज पर साइबर हमला किया गया। इस पेज पर सूबे के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), इंदौर जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) और अन्य आला अधिकारियों के नाम, पदनाम और उनके फोन नंबरों का ब्योरा होता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि किसी "मोहम्मद बिलाल टीम पीसीई" ने इंदौर पुलिस की वेबसाइट पर बाकायदा संदेश लिखकर इसे हैक करने का दावा किया। हैकरों ने "कॉन्टेक्ट अस" पेज पर पुलिस के आला अधिकारियों के नाम के स्थान पर आपत्तिजनक संदेश और नारे लिख दिए।

इंदौर पुलिस की वेबसाइट के रख-रखाव का जिम्मा अपराध निरोधक शाखा के पास है। शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) गुरुप्रसाद पाराशर ने बताया कि तकनीकी जानकारों की मदद से वेबसाइट को इसके मूल स्वरूप में लाने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि हैकरों के बारे में विस्तृत पड़ताल की जा रही है और इसके बाद उचित कदम उठाए जाएंगे। अभी पेज को पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed