{"_id":"61c9a2ddb27d702e3c2b98ab","slug":"madhya-pradesh-now-ventilator-pace-maker-and-x-ray-machine-will-be-made-in-ujjain-approval-for-medical-device-park-work-will-start-in-the-new-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: अब उज्जैन में बनेंगे वेंटिलेटर, पेस मेकर और एक्सरे मशीन, मेडिकल डिवाइस पार्क को मिली मंजूरी, नए साल में शुरू होगा काम....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: अब उज्जैन में बनेंगे वेंटिलेटर, पेस मेकर और एक्सरे मशीन, मेडिकल डिवाइस पार्क को मिली मंजूरी, नए साल में शुरू होगा काम....
Mon, 27 Dec 2021 05:03 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Mon, 27 Dec 2021 05:03 PM IST
सार
मप्र की धार्मिक नगरी उज्जैन से बड़ी खबर आ रही है। नए साल में उज्जैन को नई सौगात मिलने वाली है। जल्द ही उज्जैन देश के उन चार स्थानों में शामिल हो जाएगा जहां मेडिकल डिवाइस पार्क बनेंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विक्रमपुरी औद्योगिक क्षेत्र उज्जैन।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मप्र की धार्मिक नगरी उज्जैन से बड़ी खबर आ रही है। नए साल में उज्जैन को नई सौगात मिलने वाली है। जल्द ही उज्जैन देश के उन चार स्थानों में शामिल हो जाएगा जहां मेडिकल डिवाइस पार्क बनेंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी है और विकास की राह पर उज्जैन नई इबारत लिखने को तैयार है।
उज्जैन के विक्रमपुरी में नई औद्योगिक नगरी विकसित हो रही है। इस औद्योगिक क्षेत्र में अब मेडिकल डिवाइस पार्क बनेगा। इसको मंजूरी मिल गई है। सस्ती जमीन मिलने के कारण इस जगह को चुना गया है। नए साल में इसका काम शुरू हो जाएगा। जिसके बाद वेंटिलेटर, एक्सरे मशीन, सीटी स्कैन, एमआरआई मशीन, पेस मेकर जैसी मेडिकल डिवाइस उज्जैन में ही बनेंगी और यहीं से अन्य जगहों पर सप्लाय की जाएगी। उज्जैन के साथ ही यह मध्यप्रदेश के लिए भी खास है क्योंकि देश में केवल चार जगहों पर मेडिकल डिवाइस पार्क बन रहे हैं, इनमें से एक उज्जैन है। उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि अगले छह माह में इसका काम शुरू हो जाएगा। देश में चार मेडिकल डिवाइस पार्क को सैद्धांतिक मंजूरी मिली है, जिनमें से एक मप्र को मिला है। विक्रमपुरी औद्योगिक क्षेत्र में 360 एकड़ में 106 प्लॉट पर एमपीआईडीसी इंदौर द्वारा मेडिकल डिवाइस पार्क विकसित किया जाएगा। इसके लिए केंद्र से 100 और राज्य से 100 करोड़ रुपये मिलेंगे। नए साल में इसका काम शुरू होगा और दो से तीन साल में तैयार हो जाएगा। मेडिकल की बड़ी यूनिट स्वीकृत हो चुकी है। इसके साथ ही कई बड़े निवेशक उज्जैन आ रहे हैं। अगले कुछ दिनों में विक्रमपुरी के सभी प्लॉट बुक हो जाएंगे।