{"_id":"606541518ebc3e76a43de8eb","slug":"madhya-pradesh-no-vehicle-was-found-then-carrying-the-dead-body-of-young-son-on-hand-cart-took-away-helpless-father-guna","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवता शर्मसार: नहीं मिला कोई वाहन, तो हाथ ठेले पर जवान बेटे का शव रखकर ले गया बेबस पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानवता शर्मसार: नहीं मिला कोई वाहन, तो हाथ ठेले पर जवान बेटे का शव रखकर ले गया बेबस पिता
Thu, 01 Apr 2021 10:20 AM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Thu, 01 Apr 2021 10:20 AM IST
विज्ञापन
गुना :बेटे के शव को हाथ ठेले पर ले जाता बेबस पिता
- फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश के गुना जिले से ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखने के बाद किसी की भी आखें नम हो जाएंगी। यहां जवान बेटे की मौत के बाद जब शव को घर तक लाने के लिए कोई वाहन नहीं मिला, तब एक बेबस पिता हाथ ठेले पर रखकर शव को घर तक लाया। मानवता को शर्मसार करने वाला यह मामला कुंभराज स्वास्थ्य केंद्र का है, जहां सरकारी अस्पताल तो छोड़ो आम लोगों ने भी इंसानियत नहीं दिखाई।
विज्ञापन
गुना निवासी नितेश राव की मंगलवार को ससुराल जाते वक्त अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। आनन फानन अस्पताल ले जाया गया, जहां नितेश की मौत हो गई। नितेश के पिता हेमराज राव ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टर ने बेटे को देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पिता ने बताया कि बुधवार को नितेश को पोस्टमार्टम कराया गया, लेकिन उसके बाद शव ले जाने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने कोई वाहन नहीं दिया। लाचार पिता ने वाहन के लिए कई और लोगों से भी बात की, लेकिन जब कोई वाहन वाला शव को घर तक ले जाने को तैयार नहीं हुआ, तब लाचार पिता ने एक हाथ ठेला किराये पर लिया और शव ले जाने लगा। एक तो जवान बेटे की मौत और ऊपर से लोगों का यह झकझोर देने वाला रवैया..किसी का भी इंसानियत से भरोसा उठा देगी।
विज्ञापन
नागरिक मंच कुंभराज ने की आपत्ति, तब जागी पुलिस
पिता को ठेले पर बेटे का शव ले जाते देख नागरिक मंच कुंभराज ने आपत्ति की, तब पुलिस ने एक ऑटो से शव भिजवाया। कुंभराज स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल ऑफिसर महेश जाटव का कहना है कि वाहन हमारे पास नहीं है, तो हमने पुलिस को बोल दिया था।
