फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh News: Father walks 35 km with daughter's body on cot in Singrauli Ambulance

शर्मनाक: सिस्टम की अनदेखी ने बढ़ाया दुख, बेटी का शव खाट पर रख 35 किमी तक पैदल चला लाचार पिता

Sun, 09 May 2021 03:44 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 09 May 2021 03:44 PM IST
सार

सिंगरौली जिले के एक लाचार और बेबस पिता को अपने बेटी का शव खाट पर लेकर 35 किलोमीटर तक पैदल चलने के लिए मजबूर होना पड़ा। सुशासन की सरकार और विकास के दावे के बीच सिस्टम की अनदेखी की इस शर्मनाक तस्वीर को देखकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन
Madhya Pradesh News: Father walks 35 km with daughter's body on cot in Singrauli Ambulance
बेटी के शव को चारपाई पर लेकर जाता पिता - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले से दिल को झकझोर देने वाली ऐसी ही एक तस्वीर सामने आई, जिसे देखने वालों को मुंह से बरबस ही निकल जाएगा कि क्या हम सच में इंसानी बस्ती में रहते हैं? सिंगरौली जिले के एक लाचार और बेबस पिता को अपने बेटी का शव खाट पर लेकर 35 किलोमीटर तक पैदल चलने के लिए मजबूर होना पड़ा। 

विज्ञापन


सुशासन की सरकार और विकास के दावे के बीच सिस्टम की अनदेखी की इस शर्मनाक तस्वीर को देखकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। क्या सिस्टम इतना लचर है कि जिसके चलते एक लाचार बाप खाट पर अपनी बेटी के शव को लेकर पैदल चलने को मजबूर है।
विज्ञापन


मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना सिंगरौली के निवास पुलिस चौकी क्षेत्र के गड़ई गांव का है, जहां एक 16 साल की नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसकी सूचना परिजनों ने निवास पुलिस चौकी में दी, लेकिन पुलिस प्रशासन व अन्य किसी जगह से सहयोग नहीं मिलने पर मृतका के लाचार पिता को बेटी का शव खाट पर लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए 35 किलोमीटर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, परिवार वालों के सूचना देने और करुण गुहार लगाने के बावजूद सिस्टम हरकत में नहीं आया। पीड़ित को न ही शव वाहन मिला न ही निवास पुलिस ने कोई संजीदगी दिखाई। आखिरकार सिस्टम से हारे बेबस पिता को कलेजे के टुकड़े के शव को खाट पर लेकर 35 किलोमीटर तक पैदल जाना पड़ा। एक तो जवान बेटी के आत्महत्या जैसे कदम उठाने से दुखी पिता और ऊपर से प्रशासन की बेरुखी और अनदेखी ने उसके दुख को और बढ़ा दिया। 


पुलिस चौकी प्रभारी समेत तीन निलंबित
सिंगरौली के एसपी ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस चौकी प्रभारी सहित तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed