गोमांस बरामदगी पर गिरफ्तारी: मध्यप्रदेश के खरगौन में प्रदर्शन, कई के खिलाफ मामला दर्ज
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चौरसिया ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बल का प्रयोग करना पड़ा और दो लोगों की पिटाई करने को लेकर करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में शनिवार को कई हिंदूवादी संगठनों ने एक दिन पहले गोमांस के साथ तीन लोगों के गिरफ्तार होने के मामले में प्रदर्शन किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
खरगोन में गोहत्या के विरोध में निकल रही हिंदू संगठन की रैली पर पथराव के बाद हंगामा हो गया। पथराव के जवाब में रैली निकाल रहे कार्यकर्ताओं ने भी पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इसके बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसे देखते हुए दुकानदारों ने दुकानें भी बंद कर दीं। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठियां भी चलाईं।
दरअसल, शनिवार सुबह करीब 12 बजे हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता गोवंश हत्या के विरोध और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुख्य बाजारों से रैली निकाल रहे थे। रैली में शामिल युवाओं ने व्यापारियों से दुकानें बंद कर प्रदर्शन के सहयोग की मांग की थी।
इसी दौरान गौर पंप के पास कुछ लोगों ने रैली पर पथराव कर दिया। इसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घबराकर दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। इसके बाद स्थिति को काबू में किया। घटना के बाद इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चौरसिया ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बल का प्रयोग करना पड़ा और दो लोगों की पिटाई करने को लेकर करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया जबकि 200 लोगों को निषेधज्ञा का उल्लंघन करने का आरोपी बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि बीआईटी रोड इलाके में गोमांस बरामद होने के बाद तीन लोगों को शुक्रवार देर रात मवेशी वध निषेध अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था। तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
