फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: New way of hiding liquor in Niwari

MP News: निवाड़ी में शराब छिपाने का नया तरीका, पेड़ की डालियों से केन बांधकर पत्तों में छिपा रहे, देखें वीडियो

Sun, 16 Oct 2022 08:50 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 16 Oct 2022 08:50 PM IST
सार

कुछ दिन पहले जमीन में शराब का ड्रम गाड़कर उस पर हैंडपंप लगा दिया था तो अब निवाड़ी में शराब से भरे केन को घने पेड़ों से बांधकर पत्तों में छिपाने का मामला सामने आया है। पुलिस की इस कार्रवाई का वीडियो भी सामने आया है। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: New way of hiding liquor in Niwari
निवाड़ी में पेड़ पर छिपाई गई शराब की केन उतारते पुलिसकर्मी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में इन दिनों अवैध नशे के कारोबार पर सख्ती बरती जा रही है। सीएम शिवराज सिंह चौहान के सख्त आदेश के बाद लगातार कार्रवाई हो रही है। पुलिस से बचने के लिए बदमाश भी नए-नए तरीके निकाल रहे हैं। कुछ दिन पहले जमीन में शराब का ड्रम गाड़कर उस पर हैंडपंप लगा दिया था तो अब निवाड़ी में शराब से भरे केन को घने पेड़ों से बांधकर पत्तों में छिपाने का मामला सामने आया है। पुलिस की इस कार्रवाई का वीडियो भी सामने आया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला निवाड़ी जिले का है। यहां पुलिस को कच्ची शराब की तस्करी की सूचना मिली थी। पृथ्वीपुर एसडीओपी संतोष कुमार पटेल ने बताया कि दो केस दर्ज किए हैं।  आरोपी शैलेंद्र यादव के यहां अवैध रूप से तैयार की गई कच्ची शराब होने की सूचना पर दबिश दी थी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी के ठिकाने को करीब दो घंटे तक छाना पर शराब का कुछ पता नहीं चला। लगने लगा था खबर गलत मिली है। 
विज्ञापन


निकलते समय एक पुलिसकर्मी की नजर पेड़ के ऊपर पत्तों से ढंकी केन पर पड़ गई। केन को इस तरह से ढंका गया था कि वो आसानी से नजर नहीं आ रही थी। पुलिस टीम ने पेड़ पर चढ़कर जब केन को देखा तो उसमें शराब होना पाई गई। पुलिस ने करीब 100 लीटर शराब जब्त की है। पुलिस ने कार्रवाई का वीडियो भी बनवाया, जो अब सामने आया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




गुना में जमीन में गाड़कर हैंडपंप लगाया था
कुछ दिन पहले गुना जिले के चांचौड़ा इलाके के भानपुरा गांव और राघौगढ़ इलाके के साकोन्या गांव में दबिश दी थी। पुलिस ने जब शक के आधार पर गांव में एकांत में लगे हैंडपंप को चलाया तो उसमें से शराब निकलने लगी। जब पुलिस ने उसके नीचे खुदाई की शराब से भरी टंकियां मिली हैं। ये टंकियां जमीन में करीब सात फीट तक धंसी हुई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed