{"_id":"59ccad2f4f1c1bae538b4cb6","slug":"madhya-pradesh-neki-ki-deewar-stuff-are-steal-and-sell-somewhere-else","type":"story","status":"publish","title_hn":"'नेकी की दीवार' का फायदा उठा रहे चोर, गायब हो रहा गरीबों के लिए रखा सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'नेकी की दीवार' का फायदा उठा रहे चोर, गायब हो रहा गरीबों के लिए रखा सामान
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Thu, 28 Sep 2017 02:35 PM IST
विज्ञापन
नेकी की दीवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों की मदद के लिए चलाई गई मध्यप्रदेश सरकार की मुहिम चोरों के काम आ रही है। प्रदेश सरकार की मुहिम 'नेकी की दीवार' जरूरतमंद लोगों के लिए है, जिसके तहत कोई भी अपने कपड़े या जूते दान कर सकता है और जिसे जरूरत हो वह स्टोर से बिना पैसे के कुछ भी ले सकता है।
विज्ञापन
रोड के किनारे दीवार के सहारे बने इस चैरिटी स्टोर में गरीबों की मदद के लिए दूसरों के इस्तेमाल किए हुए सामान रखे जाते हैं, लेकिन इन दिनों चोर इन सामान पर हाथ साफ कर रहे हैं। मंदसौर की रहने वाली शिक्षिका वीना सिंह ने बताया कि कुछ लोग नेकी की दीवार से सामान चोरी कर रहे हैं और इसे कहीं और बेचते हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: दुखी हैं मध्यप्रदेश में खुशियां फैलाने वाले वालंटियर
विज्ञापन
वीना सिंह सरकार के द्वारा चलाए जा रहे आनंद संस्थान का हिस्सा है। इस संस्थान का काम राज्य के लोगों में खुशियां फैलाना है। यह देश में इस प्रकार की पहली संस्था है। इस योजना से लगभग 33 हजार पाटीदार लोग जुड़े हैं, जिन्हें फ्री में लोगों के बीच खुशियां बांटनी है।
इसी कार्यक्रम के तहत नेकी की दीवार योजना की शुरुआत हुई थी। वीना ने बताया कि आनंद संस्थान योजना अभी भी अपने बाल अवस्था में है। हमें इसके बारे में लोगों को बताना होगा, उन्हें जागरूक करना होगा। जिससे इसका फायदा जरूरतमंद लोगों को मिल सके।
