फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: nathuram godse mahatma gandhi Puja Shivraj singh chauhan congress BJP Gwalior Kamal Nath

मध्यप्रदेश में गांधी के हत्यारे गोडसे की पूजा, समझा-बुझाकर बंद करवाई गई गोडसे की ज्ञानशाला

Wed, 13 Jan 2021 06:32 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 13 Jan 2021 06:32 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh:  nathuram godse mahatma gandhi Puja Shivraj singh chauhan congress BJP Gwalior Kamal Nath
Mahatma gandhi, Nathuram Godse - फोटो : Amar Ujala

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की पूजा से एक बार फिर सियासी बवाल हो गया है। गांधी के हत्यारे को आदर्श मानने वाली हिंदू महासभा ने गोडसे ज्ञानशाला की शुरुआत कर पूजा आरती की गई। हिंदू महासभा का कहना है कि इसके माध्यम से हम युवा पीढ़ी को देश की आजादी के लिए बलिदान देने वालों की गाथा बताएंगे।

विज्ञापन


हालांकि ग्वालियर में प्रशासन ने समझा बुझाकर गोडसे की ज्ञानशाला बंद करवा दी। इस मामले में किसी के खिलाफ कोई कारवाई नहीं की गई है। 

ग्वालियर स्थित हिंदू महासभा के कार्यालय में गोडसे के जन्मदिन पर नारेबाजी की गई। पार्टी नेता ने दावा किया कि गोडसे गांधी का ही नहीं जिन्ना का प्रतिकार करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि यदि फिर किसी ने देश का विभाजन करने की कोशिश की, तो हिंदू महासभा फिर नाथूराम गोडसे पैदा करेगी। ग्वालियर के दौलतगंज में हिंदू महासभा के पार्टी कार्यालय में गोडसे ज्ञानशाला का शुभारंभ भी किया गया।
विज्ञापन


हिंदू महासभा के नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे के चित्र पर तिलक किया और उसकी आरती उतारी। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. जयवीर भारद्वाज ने कहा कि हिंदू महासभा ने देश की आजादी के लिए हजारों देश भक्त कुर्बान हुए, लेकिन कांग्रेस ने जिस तरह से क्रांतिकारियों बलिदानियों का अपमान किया और देश का विभाजन किया, जिसके बाद हमारे लाखों हिंदू मारे गए ये देश नहीं भूल सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन्ना को भी मारना चाहता था गोडसे!
भारद्वाज ने दावा किया कि हिंदुओ के कत्ले आम ने नाथूराम गोडसे को हिला दिया था, वह गांधी ही नहीं जिन्ना का भी प्रतिकार करना चाहते थे, लेकिन समय कम होने के कारण गांधी को निशाना बनाया गया। डॉ. भारद्वाज ने कहा कि गोडसे ज्ञानशाला के माध्यम से हम नई पीढ़ी को देश का सही इतिहास बताएंगे, आजादी के लिए जान देने वाले बलिदानियों की जानकारी देंगे। गोडसे का वो बयान भी बतायेंगे, जो उन्होंने फांसी की सजा से पहले अदालत में दिया था, जिससे उनकी उस देशभक्ति की भावना को बताया जाएगा, जो अबतक छिपा कर रखी गई।


कांग्रेस ने साधा निशाना
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस घटना पर आपत्ति जताई और ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही कमलनाथ ने भाजपा और शिवराज सिंह से स्पष्टीकरण भी मांगा कि भाजपा गांधी विचारधारा के साथ है या गोडसे विचारधारा के साथ? इस तरह के कार्यक्रम कैसे आयोजित हुए? कमलनाथ ने कहा कि हमारी सरकार में ऐसे तत्वों पर कार्रवाई की जाती थी। लेकिन यह शर्मनाक है कि भाजपा सरकार में बापू के हत्यारे का महिमामंडन किया जा रहा है। उसे हीरों की तरह प्रचारित किया जा रहा है और जिम्मेदार मौन है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed