{"_id":"620de43cd58d2d7aa51d9a11","slug":"madhya-pradesh-narottam-retaliates-on-kamal-nath-when-your-rule-came-you-lied-cheated-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: नरोत्तम का कमलनाथ पर पलटवार- आपका राज आया तो आपने झूठ बोला, लोगों को धोखा दिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: नरोत्तम का कमलनाथ पर पलटवार- आपका राज आया तो आपने झूठ बोला, लोगों को धोखा दिया
Thu, 17 Feb 2022 02:32 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 17 Feb 2022 02:32 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर पलटवार किया है। मिश्रा ने कमलनाथ से कहा कि यह बार-बार मत कहो कि आपका टाइम आएगा। आपका टाइम लोगों ने देख लिया है।
विज्ञापन
कमलनाथ और नरोत्तम मिश्रा। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख कमलनाथ पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी, आप बार-बार मत कहिए कि आपका टाइम आएगा। आपका राज आया था। आपने झूठ बोला, धोखा दिया। लोगों ने अब आपका टाइम देख लिया है।
दरअसल, मिश्रा ने गुरुवार को एक वीडियो स्टेटमेंट जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी आपका सागर का बयान सुना। उसमें आप पुलिस को धमका रहे थे। बार-बार यह मत कहो कि हमारा राज आएगा। आपका राज आया था तो आपने क्या कर लिया? धोखा दिया, झूठ बोला कि पुलिस को साप्ताहिक अवकाश देंगे। किसानों का कर्जा माफ कर देंगे। बेराजगारी भत्ता देंगे, पर किया कुछ आपने? हमारी पुलिस निष्पक्षता से काम करती है। आम जन के लिए काम करती है। आपके नेता और आप पुलिस की सुरक्षा में ही रहते हैं और उन्हें ही भला-बुरा कहते हैं। बार-बार यह मत कहिए कि हमारा भी टाइम आएगा। लोगों ने आपका टाइम देखा है। साथ में भ्रष्टाचार का तांडव भी देखा है।
कमलनाथ ने क्या कहा था
सागर में संत रविदास जयंती के कार्यक्रम में कमलनाथ ने बुधवार को कहा था कि शिवराज सरकार के पास 20 माह बचे हैं। यह पैसा बटोरने में लगे हैं। खुरई में इन्होंने जनता और कांग्रेसजनों के साथ अत्याचार किया, उनका दमन किया। मैं चेतावनी देता हूं कि पुलिस अपनी वर्दी और शपथ की इज्जत रखें। कांग्रेस का भी समय आएगा, सबसे हिसाब लिया जाएगा। खुरई की जनता और कांग्रेसजन ध्यान रखें कि उनके साथ कांग्रेस और कमलनाथ खड़े हैं। जिन लोगों ने पुलिस की वर्दी पहन रखी है और जेब में भाजपा का बिल्ला रख रखा है। वह सावधान रहे, उनका पूरा हिसाब-किताब सामने लाया जाएगा।