{"_id":"5b4033e34f1c1b02278b4da1","slug":"madhya-pradesh-nal-jal-yojna-will-provide-clean-drinking-water-at-every-house-said-cm-shivraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री बोले, हर घर तक पीने का पानी पहुंचाएगी 'नल जल योजना'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री बोले, हर घर तक पीने का पानी पहुंचाएगी 'नल जल योजना'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Sat, 07 Jul 2018 09:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 'नल जल योजना' के तहत राज्य के हर घर में नल का पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में कहा, 'मैं वादा करता हूं कि नर्मदा नदी के माध्यम से हर गांव को पीने का पानी मिलेगा। इसके बाद हमारी बेटियों को हैंड पंप से पानी नहीं लेना पड़ेगा।'
विज्ञापन
'घर घर नर्मदा, हर हर नर्मदा' का जाप करते हुए मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इस योजना का लाभ राज्य के 60 लाख लोग उठा पाएंगे। उनके घर तक साफ पानी की सीधी पहुंच होगी। उन्होंने आगे कहा कि नल जल योजना के तहत इस साल के अंत तक 60 लाख लोगों को साफ पीने का पानी मिलेगा। इस योजना से हर गांव के घरों में पीने का पानी होगा।
विज्ञापन
शिवराज ने कहा कि वह सुनिश्चित करते हैं कि ऐसा जरूर होगा। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही सिंचाई के लिए भी 2,200 करोड़ रुपये की योजना की घोषणा की। गौतरलब है कि राज्य में लोगों को पीने के पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। खास तौर पर गांव के लोगों को पीने का साफ पानी उपलब्ध नहीं है। वहीं सिंचाई भी किसानों की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है।
विज्ञापन
