जमीन विवाद में नामी बदमाश की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के इंदौर में जमीन विवाद को लेकर हत्या का मामला सामने आया है। जिस शख्स की हत्या हुई है वह भी एक नामी बदमाश था और उसका पुलिस रिकॉर्ड भी है।
इंदौर के एरोड्रम थाने की गरीब नवाज कॉलोनी का बदमाश नानू गुरू विवादित प्लॉट खरीदने बेचने का काम करता था। हाल ही में उसने जमीनें खरीदी थीं और वहां चल रहे काम को रुकवाने के लिए वो कोशिश कर रहा था।
पुलिस ढूंढ रही हत्यारों को
काम को रोकने के पीछे दोनों पक्षों में विवाद हुआ और विवाद के खूनी रूप धारण कर लिया। दूसरे पक्ष के लोगों ने नानू गुरु को गोली मार दी और फरार हो गए।
घायल नानू को ईलाज के लिए एमवाई अस्पताल लाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। एएसपी विनय पाल ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और पुलिस उन्हें पकड़ने की प्रयास कर रही है।
