फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: More than 5 thousand girls traded, 10 marriages, Bangladeshi with more than 100 girlfriends arrested in Indore

मध्य प्रदेश: 5 हजार से अधिक लड़कियों की खरीद-फरोख्त, 10 शादियां, 100 से अधिक प्रेमिकाओं वाला बांग्लादेशी इंदौर में गिरफ्तार

Wed, 24 Nov 2021 02:18 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 24 Nov 2021 02:18 PM IST
सार

इंदौर पुलिस ने एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरप्तार किया है। वह बाणगंगा क्षेत्र में फरारी काट रहा था। उस पर पांच हजार से अधिक लड़कियों की खरीद-फरोख्त करने और उनसे देह व्यापार करवाने का आरोप है। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: More than 5 thousand girls traded, 10 marriages, Bangladeshi with more than 100 girlfriends arrested in Indore
सांकेतिक फोटो। - फोटो : Social Media

विस्तार

मानव तस्करी और देह व्यापार के मामले में इंदौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुंबई के नाला सोपारा इलाके में रहने वाला विजय कुमार दत्त 25 साल पहले बांग्लादेश आया था। उसने इंदौर पुलिस के सामने कबूल किया है कि वह अब तक 5 हजार से अधिक लड़कियों की खरीद-फरोख्त कर चुका है। इन लड़कियों को बाद में देह व्यापार में लगाया गया। विजय दत्त इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में फरारी काट रहा था। 
विज्ञापन


इंदौर पुलिस की विशेष जांच टीम ने बाणगंगा क्षेत्र की कालिंदी गोल्ड सिटी में उज्जवल ठाकुर के घर से विजय दत्त को उसके साथी बबलू के साथ पकड़ा है। विजय इंदौर को उज्जवल, बबलू और सैजल की मदद से देह व्यापार का हब बनाया चाहता था। इंदौर से फ्लाइट, बस और ट्रेन आसानी से मिलने के कारण लड़कियों की सप्लाई आसान हो जाती है। वह इंदौर से सूरत, राजस्थान और मुंबई समेत अन्य जगहों पर लड़कियों को सप्लाई करने के लिए एक चेन बनाने की फिराक में था। 
विज्ञापन


इंदौर के पुलिस महानिरीक्षक हरिनारायणाचारी मिश्र ने कहा कि विजय कुमार दत्त ने कबूल किया है कि वह 25 साल पहले अवैध तरीके से भारत आकर मुंबई में बस गया था। फर्जी वोटर आईडी और आधार कार्ड बनवाया और फिर पासपोर्ट। वह पत्नी से मिलने के बहाने बांग्लादेश जाता और इसकी आड़ में लड़कियों की खरीद-फरोख्त करता था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


10 शादियां, 100 से अधिक प्रेमिकाएं
पुलिस को विजय दत्त ने बताया कि वह बांग्लादेश की शबाना व बख्तियार के माध्यम से गरीब घरों की लड़कियों को नौकरी के बहाने भारत लाता था। बाद में उन्हें देह व्यापार में धकेल देता था। बांग्लादेशी लड़कियों को वह मुंबई में नाला सोपारा और अन्य जगहों पर छिपाता था। विजय 10 युवतियों से शादी कर चुका है। उसकी 100 से ज्यादा प्रेमिकाएं है, जिनसे वह देह व्यापार करवाता है।  

दलालों की चेन बना ली थी 
पुलिस के मुताबिक विजय दत्त ने इंदौर, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, सूरत, अहमदाबाद, जयपुर, बेंगलुरू सहित कई शहरों में दलालों की चेन बनाई थी। आईजी के मुताबिक पुलिस को विजय के पास से सैकड़ों लड़कियों की जानकारी मिली है। विजय ने इन्हें दलालों के माध्यम से विभिन्न शहरों में भेजा है। कई ऐसे वीडियो भी मिले हैं, जिसमें वह शराब की बोतल हाथ में लेकर लड़कियों के साथ नाच रहा है। पुलिस ने 4 युवतियों को हिरासत में लिया है जिसमें दो बांग्लादेशी है।

इंदौर में काट रहा था फरारी
एनआईए ने विजय दत्त के बारे में जानकारी मांगी थी। इससे पहले विजय नगर थाना पुलिस ने कई जगहों पर छापे मारे, पर कुछ हाथ नहीं लगा। मुंबई में जब दबिश पड़ी तो विजय दत्त इंदौर आ गया था। एसआईटी ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर कालिंदी गोल्ड से उज्जवल के घर से विजय दत्त को गिरफ्तार किया।  


खेतों, नालों से करवाते हैं तस्करी 
विजयनगर थाना पुलिस के मुताबिक पिछले साल अक्टूबर में एक बांग्लादेशी युवती ने कुछ लोगों की शिकायत की थी। उसने ही पुलिस को बताया था कि शबाना और बख्तियार ने जौशुर (बांग्लादेश) से खेतों-नालों को पार कर उसे भारतीय सीमा में धकेला। बाद में वह विजय के पास ले आए थे। जब भी वह बांग्लादेश लौटने की बात करती, उसे गोली मारने की धमकी देते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed