{"_id":"5b30dabd4f1c1bb06e8b9b27","slug":"madhya-pradesh-monsoon-assembly-session-begins","type":"story","status":"publish","title_hn":"मप्र विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, दिवंगतों को अर्पित की गयी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मप्र विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, दिवंगतों को अर्पित की गयी श्रद्धांजलि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Mon, 25 Jun 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज से यहां प्रारंभ हुआ। सत्र के प्रारंभ के साथ सदस्यों ने हिमाचल प्रदेश की दिवंगत पूर्व राज्यपाल उर्मिला सिंह और दिवंगत पूर्व विधायक बालकवि बैरागी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
मानसून सत्र के प्रारंभ के साथ ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीताशरण शर्मा ने सदन में उर्मिला सिंह और बालकवि बैरागी सहित अन्य पूर्व विधायकों और पूर्व मंत्रियों के निधन की सूचना दी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उर्मिला सिंह, बालकवि बैरागी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एल पी साही और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सिद्धप्पा न्यामागौड़ा द्वारा जनता के लिये किये गये कार्यो को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इनके साथ ही सदन में पूर्व विधायकों दशरथ जैन, महाराज सिंह, राजेन्द्र सिंह, हेमचंद यादव, और निर्मल हीरावत को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
विज्ञापन
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, बसपा विधायक दल के नेता सत्यप्रकाश, भाजपा के वरिष्ठ विधायक कैलाश चावला, विधानसभा के उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने दिवंगत सदस्यों के कार्यो का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सदन में दिवंगत लोगों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया और इसके बाद अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को पांच मिनट के लिये स्थगित कर दिया।
