फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Miscreants blew up ATM, but ran away leaving lakhs of rupees, know why

मध्यप्रदेश: बदमाशों ने धमाके से उड़ाया एटीएम, पर लाखों रुपये छोड़कर भागे, जानिए क्यों

Wed, 18 Aug 2021 08:19 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 18 Aug 2021 08:19 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में एटीएम को विस्फोटक से उड़ाकर लाखों रुपये लूटने की बदमाशों की योजना विफल हो गई। मशीन पूरी नष्ट होने व नोट बिखरने के बाद भी बदमाश उन्हें ले जा नहीं सके। 
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Miscreants blew up ATM, but ran away leaving lakhs of rupees, know why
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

एटीएम तोड़ने, उखाड़ने व विस्फोटक से उड़ाकर लाखों रुपये ले भागने की खबरें तो अक्सर आती हैं, लेकिन मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में बदमाश इसमें कामयाब नहीं हो सके। बदमाशों ने शक्तिशाली विस्फोटक से एटीएम उड़ा दिया। वह पूरी तरह नष्ट भी हो गया और उसमें रखे करीब सात लाख रुपये भी बिखर गए, लेकिन बदमाश उन्हें लेकर भागने में विफल रहे। 
विज्ञापन


एसडीओपी जीडी शर्मा ने बताया कि घटना बुधवार तड़के तीन बजे शिवपुरी जिले के करैरा कस्बे में हुई। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि उससे एटीएम पूरी तरह नष्ट हो गया। धमाके की जोरदार आवाज से आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और मौके पर पहुंच गए। इस कारण बदमाशों को एटीएम में रखे लाखों रुपये वहीं छोड़कर भागना पड़ा। 
विज्ञापन


एसडीओपी ने बताया कि पुलिस की एक टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने तक नोट वहीं बिखरे पड़े रहे। मौके पर पहुंचे जवानों ने 6.72 लाख रुपये के नोट वहां से एकत्रित किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएम में हुआ धमाका इतना जोरदार था कि पास ही लगा एटीएम भी जल गया। इससे इलाके की बिजली गुल हो गई। फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। यह पता लगाया जा रहा है कि धमाके में इस्तेमाल विस्फोटक कहां से लाया गया था। 


पुलिस एटीएम में पैसा भरने वाली कंपनी से पता लगा रही है कि इस एटीएम में धमाके से पहले कितना पैसा रखा गया था। बदमाशों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed