फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Gwalior Indore Panchmarhi Naogaon Umaria Bhopal

MP Weather Today: ऑरेंज अलर्ट जारी; पचमढ़ी में पारा -1 डिग्री पर, नौगांव-उमरिया में 1.2 और ग्वालियर में 1.8 डिग्री की ठंड

Mon, 20 Dec 2021 04:23 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 20 Dec 2021 04:23 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए ठंड ने पचमढ़ी में शून्य से नीचे -1 डिग्री सेल्सियस का तापमान दर्ज किया है। इससे खेतों में जमा ओंस की बूंदें जम गई। झील पर भी बर्फ की परत जमी दिखाई दी। 

विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Gwalior Indore Panchmarhi Naogaon Umaria Bhopal
एमपी मौसम आज: पचमढ़ी में मैदानों में ओंस जम गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूरा मध्य प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। सर्दी अपने ही रिकॉर्ड तोड़ने पर तुली है। होशंगाबाद जिले के हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान सबसे कम -1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, नौगांव और उमरिया में न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री और ग्वालियर में 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 86 साल में चौथी बार इतनी कड़ाके की ठंड प्रदेश में पड़ रही है। सीवियर कोल्ड वेव (उच्च शीतलहर) और कोल्ड-डे एक साथ दर्ज किए गए हैं। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के भोपाल सहित ज्यादातर जिले शीतलहर की चपेट में है। 22 जिलों में कोल्ड डे दर्ज हुआ। 25 से अधिक कस्बों में तापमान छह डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज हुआ है। पचमढ़ी में मैदानों में घास पर ओस की बूंदें जम गई। मैदानों में ओस की चादर जमी हुई लग रही है। झील में भी बर्फ की परत दिखाई दी। ठंड से पचमढ़ी कांप उठा है। 
विज्ञापन


ठंड का भोपाल में 3.4 डिग्री का टॉर्चर
भोपाल में रविवार रात को न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह 86 साल में दिसंबर में चौथा सबसे कम तापमान है। इससे पहले 1935 (0.6 डिग्री), 1966 में (3.1 डिग्री) और 2011 (2.3 डिग्री) न्यूनतम तापमान इससे कम रहा था। इंदौर में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री और जबलपुर में 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन शहरों में सबसे कम तापमान
पचमढ़ी में प्रदेश में सबसे कम -1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। इसके बाद उमरिया और नौगांव (1.2 डिग्री), ग्वालियर (1.8 डिग्री), खजुराहो (2 डिग्री), रायसेन (2.2 डिग्री), मंडला (2.8 डिग्री), रीवा (3 डिग्री), भोपाल (3.4 डिग्री), दतिया (3.6 डिग्री) में सबसे कम तापमान दर्ज किया है।  

ज्यादातर जिलों में शीतलहर या तीव्र शीतलहर
सतना, रीवा, छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, मलाजखंड, सिवनी, टीकमगढ़, बैतूल, इंदौर, धार, खंडवा, खरगौन, रतलाम, शाजापुर, दतिया और गुना में शीतलहर चली। वहीं, उमरिया, खजुराहो, नौगांव, सागर, भोपाल, रायसेन और ग्वालियर में तीव्र शीतलहर का प्रभाव रहा। सतना, सीधी, जबलपुर, मलाजखंड, नरसिंहपुर, खजुराहो, भोपाल, रायसेन, खंडवा, खरगौन, रतलाम, शाजापुर और दतिया में कोल्ड डे (शीतल दिन) दर्ज हुआ। सिवनी, बैतूल, इंदौर, धार, उज्जैन में सिवियर कोल्ड डे (तीव्र शीतल दिन) दर्ज किया गया। 


अगले 24 घंटे के लिए पूर्वानुमान
अगले 24 घंटे के लिए मौसम विभाग ने भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर, उज्जैन, रीवा, शहडोल, सागर, जबलपुर, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में तीव्र शीतलहर और शीतलहर की संभावना जताई है। साथ ही इन संभागों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रीवा संभाग के जिलों में तथा जबलपुर, बालाघाट, सिवनी, नरसिंहपुर, मंडला, बैतूल, रायसेन, सीहोर, इंदौर, धार, उज्जैन, शाजापुर एवं दतिया जिलों में अगले दो दिन कोल्ड डे और सिवियर कोल्ड डे रहने का अनुमान है। रीवा, उमरिया, छतरपुर, टीकमगढ़, मंडला, बालाघाट, सीहोर, भोपाल, रायसेन, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी और दतिया जिलों में कहीं-कहीं पाला पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed