फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Medical students still waiting for MBBS Part-1 result after seven months

मध्य प्रदेश: मेडिकल छात्रों को सात महीने बाद भी एमबीबीएस पार्ट-1 के रिजल्ट का इंतजार

Tue, 15 Feb 2022 08:04 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 15 Feb 2022 08:04 PM IST
सार

मध्य प्रदेश मेडिकल यूनिवर्सिटी के एमबीबीएस पार्ट-1 परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन 7 महीने से लंबित है। इस वजह से एमबीबीएस फाइनल ईयर के छात्रों को नीट पीजी के लिए अपात्र होने का डर सता रहा है। 
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Medical students still waiting for MBBS Part-1 result after seven months
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस पार्ट-1 परीक्षा की कॉपियों का मूल्याकंन 7 महीने में भी पूरा नहीं हो सका है। इससे छात्र परेशान हैं। अगर समय पर रिजल्ट नहीं आया तो एमबीबीएस फाइनल ईयर के छात्रों को नीट पीजी के लिए अपात्र होने का डर है। यूनिवर्सिटी के जिम्मेदार जल्द ही रिजल्ट जारी करने का वादा कर रहे है। 
विज्ञापन

  
मध्य प्रदेश के मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस फाइनल ईयर पार्ट- 1 के छात्रों की परीक्षा मध्य प्रदेश मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी ने जून-जुलाई 2021 में ली थी। परीक्षा का मूल्यांकन निजी एजेंसी को ऑनलाइन करना था। यूनिसर्विटी ने एजेंसी की शिकायत पर उसे टर्मिनेट कर दिया। इसकी वजह से फाइनल ईयर पार्ट-1 का रिजल्ट का मूल्यांकन अटक गया। अब यूनिवर्सिटी की तरफ से ऑफलाइन मूल्यांकन कराने की बात कही जा रही है। यही कारण है कि एमबीबीएस पार्ट-1 के छात्रों का रिजल्ट ही जारी नहीं हो पा रहा है। 
विज्ञापन


एमपी जूनियर डॉक्टर यूजी विंग के पूर्व अध्यक्ष आकाश सोनी ने कहा कि छात्रों को समझ में नहीं आ रहा है कि वह क्या करें? दूसरे राज्यों में फाइनल ईयर पार्ट-2 के एग्जाम हो रहे हैं या होने वाले हैं। मध्य प्रदेश में न तो पार्ट-1 का रिजल्ट आया है और न ही पार्ट-2 का शैड्यूल जारी हुआ है। साफ है कि यदि सत्र आगे बढ़ता है तो हमारी इंटर्नशिप भी समय पर पूरी नहीं होगी। इससे पीजी नीट परीक्षा में अपात्र होने की आशंका बन जाएगी। मप्र मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट रजिस्ट्रार डॉ. पंकज बुधोलिया ने कहा कि रिजल्ट अगले सप्ताह तक जारी करने के प्रयास किए जा रहे है। हम ऑफलाइन मूल्यांकन करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed