फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Man thrashed in Ashok Nagar on allegations of molesting a woman

महिला के साथ छेड़छाड़ करने पर रिश्तेदारों ने की युवक की पिटाई, मामला दर्ज

Thu, 09 Jan 2020 12:34 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 09 Jan 2020 12:34 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Man thrashed in Ashok Nagar on allegations of molesting a woman
पुलिस निरीक्षक पीपी मुगदिल - फोटो : ANI

विज्ञापन

मध्यप्रदेश के अशोकनगर में मगरदा कॉलोनी के पास बीच सड़क पर एक युवक की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें एक युवक के साथ लोहे की रॉड और लात घूसों से मारपीट की गई। इस घटना के संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घायल का इलाज किया जा रहा है। 

बताया गया है कि पीटने वाले युवक दोनों सगे भाई है और उनका नाग राधे एवं श्रीपाल प्रजापति हैं। वहीं, जिस युवक की पिटाई की गई है उसका नाम विजय अहिरवार है। विजय पर आरोप है कि वह इन युवकों की किसी महिला रिश्तेदार के साथ छेड़छाड़ करता था। इसलिए इन दोनों युवकों ने पुलिस से शिकायत करने की बजाए खुद ही छेड़छाड़ की सजा देना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन


दोनों युवकों ने विजय को लात घुसों एवं लोहे की सरिया से पिटाई की। इसके बाद विजय थाने पहुंचा और युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने इनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा अभी भी फरार चल रहा है।  वहीं, एक महिला की शिकायत पर विजय के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस निरीक्षक पीपी मुगदिल ने कहा कि हमने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जांच जारी है। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed