{"_id":"6a8e5f8c2e97996bf20c6629","slug":"bhopal-two-major-processions-in-bhopal-today-for-milad-un-nabi-traffic-on-several-roads-to-be-diverted-check-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: मिलादुन्नबी पर भोपाल में आज दो बड़े जुलूस,कई सड़कें रहेंगी डायवर्ट,घर से निकलने से पहले जान लें रास्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: मिलादुन्नबी पर भोपाल में आज दो बड़े जुलूस,कई सड़कें रहेंगी डायवर्ट,घर से निकलने से पहले जान लें रास्ते
Wed, 26 Aug 2026 09:10 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Wed, 26 Aug 2026 09:10 AM IST
सार
मिलादुन्नबी के मौके पर भोपाल में आज दो जुलूस निकलेंगे। मंगलवारा क्षेत्र का जुलूस भारत टॉकीज से शुरू होकर इमामी गेट पहुंचेगा, जबकि अशोका गार्डन का जुलूस जिंसी चौराहे पर समाप्त होगा। जुलूसों के चलते पुराने और नए शहर के कई प्रमुख मार्गों पर दोपहर से रात तक यातायात बदला रहेगा।
विज्ञापन
पिछले साल निकला जुलूस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिलादुन्नबी के मौके पर बुधवार को भोपाल में मुस्लिम समाज की ओर से दो स्थानों से जुलूस निकाले जाएंगे। पुराने शहर के मंगलवारा क्षेत्र और अशोका गार्डन से निकलने वाले इन जुलूसों को देखते हुए यातायात पुलिस ने कई मार्गों पर बदलाव की तैयारी की है। लोगों से अपील की गई है कि जुलूस वाले रास्तों पर जाने से बचें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।
मंगलवारा से इमामी गेट तक निकलेगा मुख्य जुलूस
ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी की ओर से निकलने वाला जुलूस दोपहर करीब 2 बजे छावनी स्थित भारत टॉकीज से शुरू होगा। जुलूस सेंट्रल लाइब्रेरी, इतवारा, इस्लामपुरा, बड़े मास्टर तिराहा, बुधवारा, इब्राहिमपुरा, मोती मस्जिद और पीरगेट होते हुए इमामी गेट चौराहे पर समाप्त होगा। जुलूस में बड़ी संख्या में समाज के लोगों के साथ विभिन्न अखाड़ों के दल भी शामिल होंगे। अखाड़ों की ओर से पारंपरिक कला और शौर्य प्रदर्शन किए जाएंगे। आयोजकों ने आयोजन के जरिए आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश देने की बात कही है।
दोपहर 1 से रात 8 बजे तक बदली रहेगी यातायात व्यवस्था
मंगलवारा क्षेत्र के जुलूस को देखते हुए दोपहर 1 बजे से रात 8 बजे तक जरूरत के अनुसार यातायात में बदलाव रहेगा। भारत टॉकीज से सेंट्रल लाइब्रेरी-इतवारा, छावनी रोड से मंगलवारा थाना, काली मंदिर तलैया से बुधवारा-कोतवाली-इब्राहिमपुरा और मोती मस्जिद से बुधवारा की ओर जाने वाले मार्ग प्रभावित रहेंगे। जुलूस के मोती मस्जिद और पीरगेट पहुंचने के दौरान संबंधित रास्तों पर भी यातायात बदला जाएगा। जुलूस मार्ग पर मध्यम और भारी मालवाहक वाहनों, अनुमति प्राप्त वाहनों और सिटी बसों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
पुराने शहर जाने वालों के लिए ये रास्ते रहेंगे खुले
रॉयल मार्केट से तीन मोहरा, भोपाल टॉकीज और हमीदिया रोड होकर वाहन जा सकेंगे। मोती मस्जिद, रेतघाट, कमला पार्क और पॉलीटेक्निक चौराहे से भी आवागमन किया जा सकेगा। नादरा बस स्टैंड से अल्पना तिराहा, संगम तिराहा, सब्जी मंडी, ओवरब्रिज, बजरिया तिराहा और 80 फीट रोड होकर नए शहर की ओर जाने वाले वाहन निकल सकेंगे। नए शहर, न्यू मार्केट और मैदा मिल की ओर से आने वाले वाहन कमला पार्क, रेतघाट, सदर मंजिल, रॉयल मार्केट, तीन मोहरा, शाहजहांनाबाद थाना तिराहा और हमीदिया रोड से पुराने शहर तथा मुख्य रेलवे स्टेशन की ओर जा सकेंगे।
अशोका गार्डन से जिंसी तक दूसरा जुलूस
दूसरा जुलूस अशोका गार्डन क्षेत्र से निकलेगा। इसका मार्ग पुष्प नगर पुलिया, नूतन नगर रोड, ऐशबाग रोड, सोनिया कॉलोनी चौराहा, दुर्गा धाम मंदिर रोड, अशोका गार्डन थाना, परिहार चौराहा, मंडी चौराहा, प्रभात चौराहा और सुभाष नगर ओवरब्रिज से होते हुए स्लाटर हाउस के सामने से जिंसी चौराहा तक रहेगा। अशोका गार्डन क्षेत्र में यातायात दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक जरूरत के अनुसार बदला जाएगा।
जुलूस पहुंचने पर इन मार्गों पर भी बदलाव
परिहार चौराहे पर जुलूस पहुंचने के दौरान प्रभात की ओर से आने वाले वाहनों को आईटीआई की तरफ भेजा जाएगा। प्रभात चौराहा प्रभावित होने पर सुभाष फाटक और परिहार चौराहे की ओर से आने वाले वाहन अशोका गार्डन और पंजाब बाग होकर निकल सकेंगे। सुभाष नगर ओवरब्रिज पर जुलूस के दौरान प्रभात चौराहा, एसबीआई तिराहा और जिंसी की ओर से आने वाले वाहनों को तलैया, लिली चौराहा और कंट्रोल रूम होकर निकाला जाएगा।
यह भी पढ़ें-MP में मिलावट का बड़ा खेल: 5.61 करोड़ का माल जब्त, 25 घी ब्रांड फेल, नागपुर का 166 किलो मिल्क केक भी अमानक
आयोजन में भाईचारे का संदेश देने की अपील
आयोजकों ने कहा कि जुलूस को भोपाल की साझा सांस्कृतिक विरासत और आपसी सद्भाव का संदेश देने वाला आयोजन बनाया जाएगा। कमेटी ने अलग-अलग स्थानों से निकलने वाले जुलूसों को इमामी गेट पर एक साथ लाने की अपील भी की है। कमेटी के मुताबिक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद आलोक शर्मा, वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सनवर पटेल, पूर्व सांसद आलोक संजर, महापौर समेत सामाजिक और मुस्लिम संगठनों के प्रतिनिधियों को आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।
यह भी पढ़ें-सीहोर कावड़ यात्रा के लिए दो स्पेशल ट्रेनें, सीहोर से संत हिरदाराम नगर के बीच यात्रियों को रहात
यातायात पुलिस की लोगों से अपील
यातायात पुलिस ने नागरिकों से जुलूस के दौरान प्रभावित मार्गों से बचने और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की है। यातायात संबंधी परेशानी होने पर 0755-2677340 पर संपर्क किया जा सकता है।