फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh mahu Three Congress leaders arrested for harboring toil on PM photo

प्रधानमंत्री की तस्वीर पर कालिख पोतने के आरोप में तीन कांग्रेस नेता गिरफ्तार

Tue, 11 Sep 2018 04:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 11 Sep 2018 04:15 PM IST
विज्ञापन
madhya pradesh mahu Three Congress leaders arrested for harboring toil on PM photo
narendra-modi

भारत बंद के दौरान जिले के महू कस्बे के पेट्रोल पम्प परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर पर कालिख पोतने वाले समूह में कथित तौर पर शामिल तीन कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया । यह बंद पेट्रोलियम उत्पादों की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को बुलाया था । 

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) नागेंद्र सिंह ने "पीटीआई-भाषा" को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पप्पू खान, अंकित ढोली और सौरभ बौरासी के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तीनों आरोपी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उस उग्र प्रदर्शनकारी समूह में शामिल हैं जिन्होंने सोमवार को भारत बंद के दौरान महू के आरसीएम क्षेत्र के एक पेट्रोल पम्प परिसर में हंगामा किया था । प्रदर्शनकारियों ने सीढ़ी पर चढ़कर इस परिसर में लगे होर्डिंग में प्रधानमंत्री की तस्वीर पर कालिख पोत दी थी । 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया, "प्रदर्शनकारियों पर पेट्रोल पम्प को जबरन बंद कराने की कोशिश के दौरान पम्प मालिक की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के प्रयास का आरोप है । उन्होंने प्रधानमंत्री के संवैधानिक पद पर आसीन शख्सियत (मोदी) की गरिमा को ठेस पहुंचाने का कथित प्रयास भी किया।" 


सिंह ने बताया कि मामले में भारतीय दंड विधान की धारा 147 (बलवा), धारा 188 (किसी सरकारी अधिकारी के आदेश की अवज्ञा) और धारा 504 (सार्वजनिक शांति भंग करने के लिये लोगों को भड़काने की नीयत से किसी व्यक्ति का जान-बूझकर अपमान) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है । 

उन्होंने बताया कि मामले में कम से कम पांच अन्य लोग संदिग्ध हैं । घटना के वीडियो फुटेज के आधार पर उनकी पहचान की कोशिश की जा रही है। 

प्रधानमंत्री की तस्वीर पर कालिख पोतने के मामले में महू के स्थानीय भाजपा नेताओं ने सोमवार को पुलिस के सामने विरोध जताया था ।

(इनपुट-भाषा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed