मध्यप्रदेश: खनिज पदाधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, घर से मिले लाखों रुपये
मध्यप्रदेश में लोकायुक्त के अधिकारियों ने मंगलवार को आय से अधिक संपत्ति के आरोप में खनिज विभाग के एक अधिकारी के दो ठिकानों पर छापा मारा है। जानकारी के अनुसार, खनिज विभाग के अधिकारी प्रदीप खन्ना की दो संपत्तियों पर भोपाल और इंदौर में लोकायुक्त पुलिस की एक टीम ने सुबह 5.30 बजे एकसाथ छापेमारी की।
Madhya Pradesh: Officers of Lokayukta raided two properties of Pradeep Khanna, an officer of Indore's Mineral Department in Indore and Bhopal, following the allegations of disproportionate assets against him. pic.twitter.com/k2UXDmSIus
— ANI (@ANI) September 1, 2020विज्ञापन
खनिज पदाधिकारी के घर छापेमारी के दौरान लाखों रुपये कैश मिले हैं। इसके साथ ही कई संपत्तियों के कागजात मिले हैं। उनके घर से नोट की गड्डियों का ढेर मिला है। नोट बिल्कुल नए हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि इसे हाल में ही बैंक से निकाला गया है। लोकायुक्त ने इंदौर और भोपाल स्थित घरों पर एक साथ दबिश दी। प्रदीप खन्ना की तैनाती पहले इंदौर में ही थी। हाल ही में उनका तबादला इंदौर से श्योपुर हुआ था।
लोकायुक्त पुलिस की एक टीम ने इंदौर के पटेल नगर स्थित फ्लैट, भोपाल की टीम ने गौतम नगर और गोविंदपुरा स्थित एक बंगले पर कार्रवाई शुरू की है। लोकायुक्त की दो टीमें भोपाल और इंदौर दोनों जगह छापेमारी की कार्रवाई कर रही है।
