फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Lokayukta Raid in Rewa Bhopal Shahdol and Umaria at a govt officer properties

मध्यप्रदेश: लोकायुक्त ने सरकारी अधिकारी के ठिकानों पर मारा छापा, सोने की ईंट समेत करोड़ों की संपत्ति बरामद

Thu, 15 Jul 2021 07:42 AM IST
देव कश्यप एएनआई, रीवा
एएनआई, रीवा Published by: देव कश्यप Updated Thu, 15 Jul 2021 07:42 AM IST
सार

उमरिया जिले में पदस्थ भू-सर्वेक्षण पदाधिकारी मुनेंद्र कुमार दुबे के चार ठिकानों पर रीवा लोकायुक्त ने छापेमारी की। रीवा स्थित आवास पर लोकायुक्त की टीम को एक किलो की सोने की ईंट मिली।

विज्ञापन
Madhya Pradesh Lokayukta Raid in Rewa Bhopal Shahdol and Umaria at a govt officer properties
भू-सर्वेक्षण अधिकारी मुनेंद्र कुमार दुबे के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा - फोटो : ANI

विस्तार

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के मानपुर में पदस्थ सहायक भू-सर्वेक्षण अधिकारी मुनेंद्र कुमार दुबे के यहां से छापेमारी के दौरान करोड़ों की संपत्ति मिली है। अधिकारी के चार ठिकानों पर बुधवार को लोकायुक्त पुलिस ने छापा मारा।

विज्ञापन


लोकायुक्त पुलिस को रीवा के छत्रपति नगर आवास से एक किलो सोने की ईंट, तीन लाख कैश, 60 लाख की एफडी सहित चार करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मिली। ये कार्रवाई रीवा, भोपाल, उमरिया और शहडोल शहर में बुधवार की सुबह पांच बजे शुरू हुई और शाम 6 बजे तक चार करोड़ से ज्यादा की संपत्ति उजागर हो चुकी थी। लोकायुक्त एसपी राजेन्द्र कुमार वर्मा ने कहा है कि देर शाम तक कार्रवाई जारी रही।।
विज्ञापन


लोकायुक्त निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि हमें मुनेंद्र कुमार दुबे, जो एक सहायक भूमि सर्वेक्षण अधिकारी हैं, की संपत्तियों पर छापेमारी के दौरान एक किलो सोने सहित चार करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

लोकायुक्त पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुनेंद्र कुमार दुबे के भोपाल, शहडोल, उमरिया और रीवा स्थित ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान लोकायुक्त ने जरूरी दस्तावेज खंगाले हैं। इस दौरान रजिस्ट्री की कई कॉपियां सहित बैंकों के कागजात भी मिले हैं। इसके अलावा रीवा स्थित आवास में एक किलो वजन की सोने की ईंट भी बरामद की गई है।

मुनेंद्र कुमार दुबे के काली कमाई की गोपनीय शिकायत रीवा लोकायुक्त कार्यालय पहुंची थी। इसके बाद एसपी लोकायुक्त राजेन्द्र कुमार वर्मा ने सत्यापन कराया, तो शिकायत सही पाई गई। फिर मामला रजिस्टर्ड कर स्पेशल कोर्ट से दबिश देने के लिए सर्च वारंट जारी कराया गया। 


लोकायुक्त पुलिस ने रीवा के छत्रपति नगर स्थित मुनेंद्र कुमार दुबे पर के आवास पर छापेमारी की है। पुलिस की माने तो भ्रष्ट अधिकारी ने अपने भ्रष्टाचार के माध्यम से बड़ी मात्रा में अचल संपत्ति जुटाई है, जिसके कारण यह कार्रवाई की गई है। वहीं, आरोपी अफसर के बारे में अभी तक कोई जानकारी हाथ नहीं लग पाई है कि वह कहां है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed