{"_id":"628773ef799e0e294d262942","slug":"madhya-pradesh-kamal-nath-said-shivraj-government-did-not-submit-correct-report-even-in-3-months-injustice-was-done-to-obc","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madhya Pradesh: कमलनाथ बोले शिवराज सरकार ने 3 माह में भी सही रिपोर्ट पेश नहीं की, OBC के साथ अन्याय किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madhya Pradesh: कमलनाथ बोले शिवराज सरकार ने 3 माह में भी सही रिपोर्ट पेश नहीं की, OBC के साथ अन्याय किया
Fri, 20 May 2022 04:26 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 20 May 2022 04:26 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर सिसयात तेज है। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने बीजेपी पर ओबीसी वर्ग के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर सिसयात तेज है। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने बीजेपी पर ओबीसी वर्ग के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग के साथ अन्याय हुआ है। क्योंकि शिवराज सिंह की सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के सामने 3 माह में भी सही तरीके से आंकड़े व रिपोर्ट पेश नहीं किए। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया है कि आरक्षण है पर हमारा मानना है कि यह उचित आरक्षण नही है, पिछड़ा वर्ग के साथ शिवराज सरकार के कारण अन्याय हुआ है। कमलनाथ ने भाजपा की चिंतन बैठक पर भी सवाल किए। उन्होंने कहा कि चिंतन तो उन्हें करना ही चाहिए। क्योंकि उन्हें चिंता तो होना ही चाहिए।