फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Kamal Nath made a big allegation, said corruption is happening in the entire state in the name of smart city

Madhya Pradesh: कमलनाथ का बड़ा आरोप, बोले- स्मार्ट सिटी के नाम पर पूरे प्रदेश में हो रहा भ्रष्टाचार

Sun, 26 Jun 2022 04:37 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 26 Jun 2022 04:37 PM IST
सार

नगरीय निकाय चुनाव में राजनीतिक पार्टियों की तरफ से आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। रविवार को सागर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बीजेपी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार हो रहा है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Kamal Nath made a big allegation, said corruption is happening in the entire state in the name of smart city
पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगरीय निकाय चुनाव में राजनीतिक पार्टियों की तरफ से आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। रविवार को सागर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बीजेपी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार हो रहा है।

विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि सागर शहर शिक्षा की मूल्यों की संस्कृति की नगरी है। यहां आकर मुझे बहुत खुशी होती है, लेकिन मुझे इस बात का दुख है कि शहर का नाम तो स्मार्ट सिटी रख दिया गया, लेकिन यहां का विकास अभी तक नहीं हुआ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कहते थे कि सागर को इंदौर बना देंगे, लेकिन मैं देखता हूं कि वह सागर को छिंदवाड़ा तक नहीं बना पाए।  

विज्ञापन


कमलनाथ ने कहा कि 17 साल से प्रदेश में भाजपा का मुख्यमंत्री है, 29 साल से सागर में भाजपा का विधायक है, 26 साल से शहर में भाजपा का सांसद है और 22 साल से शहर में भाजपा का ही महापौर है। क्या इतना लंबा समय विकास करने के लिए कम होता है? अगर काम करने की नीति और नीयत हो तो भाजपा कब का सागर का विकास कर चुकी होती। भाजपा की नीयत में खोट है, इसलिए मैं आपको नारा देता हूं ‘अबकी बार बदल दो शहर की सरकार।’ कमलनाथ ने कहा कि निधि जैन को कांग्रेस पार्टी ने इसलिए महापौर का प्रत्याशी बनाया है क्योंकि सागर की जनता निधि जैन को अपना महापौर बनाना चाहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सागर को स्मार्ट सिटी बनाने के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दावों पर तंज कसते हुए कमलनाथ ने कहा कि सागर ही क्या, पूरे प्रदेश में स्मार्ट सिटी के नाम पर भ्रष्टाचार हो रहा है। पूरे प्रदेश में ‘पैसा दो, काम लो’ की संस्कृति चल रही है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी तब बनती है जब सरकार के पास विजन हो, लेकिन इस सरकार के पास विजन नहीं, सिर्फ टेलीविजन है। कमलनाथ ने कहा कि जब वह शहरी विकास मंत्री थे तो सागर की झील के विकास के लिए उन्होंने पैसा आवंटित किया था। शहर के लिए चार महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाएं उन्हीं के कार्यकाल में आई थी। कमलनाथ ने कहा कि वह शिवराज सिंह चौहान की तरह हवा में बात नहीं करते, उनकी हर बात की पुष्टि की जा सकती है। कमलनाथ ने कहा कि सागर शिक्षा का बड़ा केंद्र रहा है। लेकिन भाजपा सरकार में स्थिति यह हो गई है कि सागर एजुकेशन का हब नहीं बन पा रहा है और यहां के छात्रों को बड़ी संख्या में कोचिंग करने के लिए कोटा जाना पड़ता है।

कमलनाथ ने कहा कि उनकी सरकार ने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया। इससे 97 लाख लोगों को फायदा पहुंचा। उनकी सरकार किसान कर्ज माफी की दूसरी किस्त जारी करने वाली थी, लेकिन उसके पहले ही सरकार गिर गई। कमलनाथ ने कहा कि 16 महीने बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और तब प्रदेश की स्थिति को बदला जाएगा। आज की स्थिति में प्रदेश बेरोजगारी में नंबर वन है, महिला अत्याचार में नंबर वन, भ्रष्टाचार में नंबर वन है और किसानों की बदहाली में नंबर वन है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में इस समय चालाकी, नौटंकी, कलाकारी और झूठ की राजनीति भारतीय जनता पार्टी कर रही है। लेकिन जनता इस राजनीति को अच्छी तरह समझ गई है।


पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए कमलनाथ ने कहा कि अरुणोदय चौबे के ऊपर झूठे मामले दर्ज किए गए हैं। 16 महीने बाद जब कांग्रेस की सरकार बनेगी तो हम इसका हिसाब करेंगे। महाराष्ट्र की राजनीतिक उथल-पुथल पर पूछे गए सवाल के जवाब में कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस के विधायक बिकाऊ नहीं हैं। जब मैं मुंबई गया था तो कांग्रेस के सभी विधायकों से उनकी बातचीत हुई। उद्धव ठाकरे और शरद पवार से भी उनकी बातचीत हुई। इसके साथ ही कमलनाथ ने सागर में रोड शो किया। हजारों की संख्या में लोग कमलनाथ जी के रोड शो में शामिल हुए। उन्होंने तीनबत्ती स्थित गौर मूर्ति पर विश्वविद्यालय के संस्थापक संस्थापक डॉ. हरिसिंह गौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed