फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: JP Nadda said that the workers will get tickets, not the sons of the leader, said on Congress the party of brother and sister will remain

Madhya Pradesh: जेपी नड्डा बोले- नेता पुत्रों को नहीं कार्यकर्ताओं को मिलेगा टिकट, कांग्रेस पर कहा भाई-बहन की पार्टी रह जाएगी

Wed, 01 Jun 2022 04:25 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 01 Jun 2022 04:25 PM IST
सार

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मध्य प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर बुधवार को भोपाल पहुंचे। जेपी नड्डा ने कहा कि पार्टी की नीति है कि नेताओं के बेटा-बेटी नहीं कार्यकर्ताओं को टिकट दिया जाएगा। निकाय चुनाव में भी यह पॉलिसी लागू होगी।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: JP Nadda said that the workers will get tickets, not the sons of the leader, said on Congress the party of brother and sister will remain
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पत्रकावार्ता को संबोधित करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मध्य प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर बुधवार को भोपाल पहुंचे। जेपी नड्डा ने कहा कि पार्टी की नीति है कि नेताओं के बेटा-बेटी नहीं कार्यकर्ताओं को टिकट दिया जाएगा। निकाय चुनाव में भी यह पॉलिसी लागू होगी।
विज्ञापन

 
जेपी नड्डा बीजेपी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। नड्डा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश आज हर क्षेत्र में बेहतर काम कर रहा है। नड्डा ने मीडिया के सवाल पर कहा कि पार्टी नेता पुत्रों को टिकट नहीं देंगी। पार्टी ने पॉलिसी बनाई है कि कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाएगा। नड्डा ने इसका कारण बताते हुए कहा कि यदि परिवार के लोगों को ही टिकट देंगे तो कार्यकर्ता कहां से आएंगे। नड्डा ने कहा कि मध्य प्रदेश के उपचुनाव के समय मुझे प्रदेश के नेताओं ने कहा कि नेता के बेटे को टिकट नहीं देंगे तो दिक्कत होगी, मैंने कहा दिक्कत हो तो तो होने दें। उन्होंने कहा कि नेता के बेटे काम कर रहे हैं तो उनको प्रेरणा देंगे। उनको पार्टी को मजबूत करने काम करना चाहिए।
विज्ञापन

 
नड्डा ने एक प्रश्न में जवाब में परिवारवाद की परिभाषा बताते हुए कहा कि जिस पार्टी में पिता अध्यक्ष, बेटा जनरल सेक्रेटरी और पॉर्लियामेंट्री बोर्ड में चाचा, ताऊ और परिवार के सदस्य हों। उन्होंने देश की कई पार्टी के नाम भी गिनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

राहुल गांधी पर जेपी नड्डा ने निशाना साधते हुए कहा कि वे इंडियन रह गए न नेशनल। आने वाले समय में यह कांग्रेस ही नहीं रहेगी। भाई-बहन की पार्टी रह जाएगी। वहीं, राहुल और सोनिया गांधी को ईडी से नोटिस मिलने पर कहा कि कोई मुजरिम कभी कहता है कि मैं बेईमान हूं। उन्होंने कहा कि यह तो वही बात है कि चेहरा गड़बड़ है और आईना साफ कर रहे हैं।

 
सीएम शिवराज के नेतृत्व में अगला विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि हम बार-बार एक ही प्रश्न क्यों करते है, हम बार-बार पेड़ उखाड़कर क्यों देखते हैं, पेड़ लगा कि नहीं लगा। बकायदा पौधा लगा हुआ है, ठीक ठाक पौधा चल रहा है, सब काम में जुट हुए हैं। 2023 में तो पार्लियामेंट्री बोर्ड तय करता है, लेकिन शिवराज जी के नेतृत्व में अच्छी सरकार चल रही है। ठीक सरकार चल रही है।
 
नड्डा ने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है, जिसकी भारतीय जनसंघ से लेकर चार पीढ़ियां खपाई गईं। तो यहां पहुंचे हैं। जिन कार्यकर्ताओं ने काम किया उनको याद कर रहे हैं। उसके लिए नमो ऐप पर एक कमल पुष्प पोर्टल है। उसमें देश के सभी ऐसे कार्यकर्ता जिन्होंने पार्टी के लिए अपना सर्वस्व दिया। उनकी जीवनी उस पर अपलोड की गई है। करीब 1397 कार्यकर्ताओं को अपलोड किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed