{"_id":"5bbb0c44867a55681277897a","slug":"madhya-pradesh-jolted-akhilesh-yadav-sp-candidate-from-budhni-returned-the-ticket-within-a-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश में अखिलेश यादव को लगा झटका, बुधनी से सपा प्रत्याशी ने एक दिन बाद लौटाया टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश में अखिलेश यादव को लगा झटका, बुधनी से सपा प्रत्याशी ने एक दिन बाद लौटाया टिकट
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
Updated Mon, 08 Oct 2018 01:20 PM IST
विज्ञापन
अर्जुन आर्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश भर में अपनी क्षेत्रीय पार्टी को विस्तार देने की कोशिश में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को झटका लगा है। मुख्मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सीट से सपा ने अर्जुन आर्य को टिकट दिया था जिसे सपा प्रत्याशी ने लौटा दिया। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए हाल ही में कांग्रेस से गठबंधन नकार चुकी समाजवादी पार्टी ने अपने दम पर चुनाव लड़ने की बात कह कर छह प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की थी ।
समाजवादी पार्टी ने दो दिन पहले प्रत्याशियों की सूची में मध्यप्रदेश की बुधनी विधानसभा सीट से अर्जुन आर्य को अपना उम्मीदवार बनाया था। लेकिन महज 24 घंटे में ही अर्जुन आर्य ने उस सीट से सपा की टिकट को ठुकरा दिया जो मध्य प्रदेश की सबसे हाइ प्रोफाइल सीट मानी जाती है क्योंकि यहां से विधायक खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हैं।
अर्जुन आर्य का नाम तब चर्चा में आया था जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सिहोर में किसान आंदोलन के वक्त आर्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जेल से कुछ ही दिनों में अर्जुन को बेल मिल गई थी जिसके बाद उन्हे मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनावी मौदीन में उतारने का मन सपा ने बनाया। अर्जुन ने विडियो जारी कर बताया कि वो समाजवादी पार्टी का टिकट वापस कर रहे हैं और इसी विडियो के साथ ही कांग्रेस से टिकट भी मांग ली।

वीडियो में अर्जुन ने कहा, 'मैं कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से निवेदन करता हूं कि वो अर्जुन आर्य पर भरोसा करें। शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश के जिस भी कोने से चुनाव लड़ें और कांग्रेस यदि उन्हें चुनौती के रूप में मुझे पेश करे तो शिवराज सरकार को समाप्त कर के ही दम लेंगे।'