फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh jolted akhilesh yadav, SP candidate from Budhni returned the ticket within a day

मध्यप्रदेश में अखिलेश यादव को लगा झटका, बुधनी से सपा प्रत्याशी ने एक दिन बाद लौटाया टिकट

Mon, 08 Oct 2018 01:20 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला Updated Mon, 08 Oct 2018 01:20 PM IST
विज्ञापन
madhya pradesh jolted akhilesh yadav, SP candidate from Budhni returned the ticket within a day
अर्जुन आर्या
देश भर में अपनी क्षेत्रीय पार्टी को विस्तार देने की कोशिश में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को झटका लगा है। मुख्मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सीट से सपा ने अर्जुन आर्य को टिकट दिया था जिसे सपा प्रत्याशी ने लौटा दिया। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए हाल ही में कांग्रेस से गठबंधन नकार चुकी समाजवादी पार्टी ने अपने दम पर चुनाव लड़ने की बात कह कर छह प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की थी ।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी ने दो दिन पहले प्रत्याशियों की सूची में मध्यप्रदेश की बुधनी विधानसभा सीट से अर्जुन आर्य को अपना उम्मीदवार बनाया था।  लेकिन महज 24 घंटे में ही अर्जुन आर्य ने उस सीट से सपा की टिकट को ठुकरा दिया जो मध्य प्रदेश की सबसे हाइ प्रोफाइल सीट मानी जाती है क्योंकि यहां से विधायक खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हैं।
विज्ञापन


अर्जुन आर्य का नाम तब चर्चा में आया था जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सिहोर में किसान आंदोलन के वक्त आर्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जेल से कुछ ही दिनों में अर्जुन को बेल मिल गई थी जिसके बाद उन्हे मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनावी मौदीन में उतारने का मन सपा ने बनाया।  अर्जुन ने विडियो जारी कर बताया कि वो समाजवादी पार्टी का टिकट वापस कर रहे हैं और इसी विडियो के साथ ही कांग्रेस से टिकट भी मांग ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वीडियो में अर्जुन ने कहा, 'मैं कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से निवेदन करता हूं कि वो अर्जुन आर्य पर भरोसा करें। शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश के जिस भी कोने से चुनाव लड़ें और कांग्रेस यदि उन्हें चुनौती के रूप में मुझे पेश करे तो शिवराज सरकार को समाप्त कर के ही दम लेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed