फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: India's first sacked IAS officer Arvind Joshi dies, Rs 3.6 crore cash was found in IT raids in 2010

मध्य प्रदेश: देश के पहले बर्खास्त आईएएस अफसर अरविंद जोशी का निधन, आयकर छापे में मिली थी 350 करोड़ की संपत्ति

Fri, 04 Mar 2022 02:29 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 04 Mar 2022 02:29 PM IST
सार

देश के पहले बर्खास्त आईएएस अफसर अरविंद जोशी का निधन हो गया। 2010 में आयकर छापों के बाद मध्य प्रदेश के जोशी आईएएस दंपति चर्चा में आए थे। इनके घर से 3.6 करोड़ रुपये नगद मिले थे। 
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: India's first sacked IAS officer Arvind Joshi dies, Rs 3.6 crore cash was found in IT raids in 2010
अरविंद जोशी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के चर्चित, बर्खास्त आईएएस अफसर अरविंद जोशी का गंभीर बीमारी के बाद निधन हो गया। 2010 में आईएएस जोशी दंपति के घर पर आयकर छापा पड़ा था। इसमें 3.6 करोड़ रुपये नगद और कई संपत्तियों का खुलासा हुआ था। भ्रष्टाचार के आरोपों की वजह से 1979 बैच के आईएएस अफसर अरविंद जोशी और उनकी 1979 बैच की आईएएस अफसर पत्नी टीनू जोशी को 2014 मे बर्खास्त किया गया था। 
विज्ञापन


जोशी दंपति के सरकारी आवास पर आयकर विभाग का छापा 4 फरवरी 2010 को पड़ा था। इसमें 3.6 करोड़ रुपये बरामद हुए थे। अगले ही दिन राज्य सरकार ने जोशी दंपति को निलंबित किया गया था। अरविंद जोशी देश के ऐसे पहले आईएएस अफसर हैं, जिन्हें राज्य सरकार की सिफारिश पर बर्खास्त किया गया था। आयकर विभाग से लेकर ईडी तक की जांच में उन्हें आरोपी बनाया गया था।  
विज्ञापन


7.11 करोड़ रुपये की काली कमाई को सफेद किया
जोशी दंपति को लेकर प्रवर्तन निदेशालय ने 2018 में 7.11 करोड़ रुपये की काली कमाई को सफेद करने का खुलासा किया था। दंपति ने अपने रिश्तेदारों और नजदीकी लोगों के नाम पर बीमा योजनाएं और अचल सम्पत्तियां खरीदी थी, जिसमें से अधिकांश नगदी में थी। ईडी की विज्ञप्ति के मुताबिक पीएमएलए के तहत जोशी दंपति के खिलाफ 1,552 पेज का आरोप पत्र पेश किया गया था। बर्खास्त आईएएस दंपति के साथ ही उनके तीन नजदीकी रिश्तदारों, एसपी कोहली, उनके बेटे सीमांत कोहली और एक निजी बीमा कंपनी की प्रबंधक सीमा जायसवाल पर आरोप लगाए गए थे। ईडी की जांच में सामने आया था कि जोशी ने बीमा योजनाओं में अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर तीन करोड़ से अधिक का निवेश किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोड वर्ड में लिखते थे हिसाब-किताब
आईएएस रहने के दौरान जोशी दंपति ने घूस से काली कमाई की। इसे सफेद बनाने में उनके विश्वस्त सहयोगी एसपी कोहली ने मदद की। जोशी और कोहली एक-दूसरे से नकदी के लेन-देन का हिसाब कोड वर्ड में लिखा जाता था। लोकायुक्त पुलिस की चार्जशीट कहती है कि जोशी आईएएस दंपति ने 41.87 करोड़ रुपये की संपत्ति बनाई जो उनकी आय से 3151.32 प्रतिशत ज्यादा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed