फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: In the matter of ordering poison from Amazon, the Home Minister said – it is necessary to make a policy for e-commerce

मध्य प्रदेश: अमेजन से जहर मंगाने के मामले में गृहमंत्री ने कहा- ई-कॉमर्स के लिए नीति बनाना आवश्यक 

Wed, 24 Nov 2021 02:34 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 24 Nov 2021 02:34 PM IST
सार

भिंड में अमेजन से गांजे की सप्लाई को लेकर ई-कॉमर्स कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ दर्ज हुई है एफआईआर। अब जहर मंगाने के मामले में गृहमंत्री ने दिया है कार्रवाई का भरोसा।  
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: In the matter of ordering poison from Amazon, the Home Minister said – it is necessary to make a policy for e-commerce
Narottam Mishra - फोटो : ANI

विस्तार

अमेजन जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्मों के खिलाफ राज्य सरकार गंभीर है। इसके लिए नई पॉलिसी बनाने की बात कही जा रही है। राज्य के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को कहा कि ऐसे तो कोई भी व्यक्ति अमेजन से हथियार भी सप्लाई करने लगेगा। इसके लिए सख्त ई-कॉमर्स नीति लागू करने की जरूरत है।
विज्ञापन


दरअसल, तीन महीने पहले इंदौर में एक युवक ने अमेजन से सल्फास मंगाया और उसे खाकर जान दे दी थी। उसके फल विक्रेता पिता ने मंगलवार को इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह से मुलाकात कर ई-कॉमर्स कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इस दौरान कलेक्टर ने भी कानून के अनुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। इसी मामले से जुड़े एक प्रश्न पर डॉ. मिश्रा ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि अमेजन से मंगाए जाने वाले सामान का अपराध में इस्तेमाल हो रहा है। अभी तो गांजा तस्करी में ही अमेजन का इस्तेमाल सामने आया है। कंपनी के अधिकारियों को जांच के लिए बुलाया गया है। यह मामला और गंभीर हो गया है क्योंकि अमेजन से जहर भी मंगवाया जा रहा है। ऐसे तो अमेजन से हथियारों की तस्करी की आशंका भी हमेशा बनी रहेगी। 
विज्ञापन


अमेजन पर कोई कंट्रोल नहीं
इससे पहले, भिंड में कड़ी पत्ते के नाम पर अमेजन के प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हुए गांजे की तस्करी का मामला सामने आया था। इस मामले में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। गृहमंत्री ने कहा कि अमेजन और अन्य ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए नीति का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। अभी ई-कॉमर्स कंपनियों से सामान मंगवाने या भेजने पर कोई नियंत्रण नहीं है। ई-कॉमर्स नीति से यह संभव है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed