फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: IAS officer probing corruption in onion procurement transferred, opposition raises questions on Chief Minister's role

मध्य प्रदेश: प्याज खरीद में भ्रष्टाचार की जांच कर रही IAS अफसर का तबादला, विपक्ष ने मुख्यमंत्री की भूमिका पर उठाए सवाल

Mon, 20 Dec 2021 11:29 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 20 Dec 2021 11:29 AM IST
सार

मध्य प्रदेश सरकार ने शनिवार शाम को उद्यानिकी विभाग की प्रमुख सचिव कल्पना श्रीवास्तव का तबादला कर दिया। वह प्याज खरीद में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रही थी। कांग्रेस ने सरकार की इस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: IAS officer probing corruption in onion procurement transferred, opposition raises questions on Chief Minister's role
आईएएस अफसर कल्पना श्रीवास्तव, जो प्याज घोटाले की जांच कर रही थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने शनिवार देर शाम को उद्यानिकी विभाग की प्रमुख सचिव और IAS अफसर कल्पना श्रीवास्तव का अचानक तबादला कर दिया। वह किसानों के लिए प्याज खरीदने के मामले में हुए भ्रष्टाचार की जांच कर रही थी। श्रीवास्तव के साथ ही विभाग के आयुक्त मनोज अग्रवाल का भी ट्रांसफर कर दिया गया है, जो इस घोटाले में आरोपों से घिरे रहे हैं। कांग्रेस ने राज्य सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए हैं। 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार सितंबर में उद्यानिकी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष महेश प्रताप सिंह बुंदेला ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मनोज अग्रवाल को हटाने मांग की थी। साथ ही प्याज घोटाले की शिकायत भी की थी। उद्यानिकी विभाग ने राष्ट्रीय बागवानी मिशन (एनएचएम) में किसानों के लिए प्याज खरीदे थे। 2 करोड़ रुपये से 90 क्विंटल प्याज खरीदी गई थी। बिना टेंडर एक निजी संस्था से यह खरीदी की गई। प्याज का बीज 2,300 रुपये प्रति क्विंटल में खरीदा गया। हालांकि, इसे बेचने की दर 1,100 रुपए प्रति क्विंटल थी। इस योजना का क्रियान्वयन एमपी एग्रो के जरिए होना था, तो फिर निजी संस्था से बिना टेंडर के खरीदी क्यों की गई? इस पर कल्पना श्रीवास्तव ने 18 अक्टूबर को प्याज खरीदी के भुगतान पर रोक लगा दी। अग्रवाल से स्पष्टीकरण मांगा। इसके बाद मामले की जांच ईओडब्ल्यू के पास चली गई। शनिवार शाम मनोज अग्रवाल की प्रतिनियुक्ति खत्म कर उन्हें वन विभाग में भेज दिया गया। साथ ही कल्पना श्रीवास्तव को भी हटा दिया गया।  
विज्ञापन


राज्यसभा सदस्य विवेक तनखा ने उठाए सवाल
इस ट्रांसफर पर कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य विवेक कृष्ण तनखा ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि “अजब और गज़ब मध्यप्रदेश, जिस प्रमुख सचिव ने प्याज घोटाला उजागर किया, उसी को विभाग से हटा दिया गज़ब है। शिवराज जी आप क्या संदेश देना चाहते हैं, वो अब दिख रहा है। अब चुप रहने का समय भी ख़त्म हो रहा है।” तनखा ने अपना ट्वीट कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को भी टैग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed